ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस की गोली से बदमाश घायल, पुलिस ने 50,000 का रखा था इनाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कब्जे से असलहा, कारतूस, कार व नगदी बरामद

जनपद आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज हत्या के आरोपी फरार चल रहे 50 हजार का इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उस दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भेजा। उसके कब्जे से अवैध असलहा, हुंडई कार, मोबाइल व नगदी बरामद किया है। अभियुक्त आशीष उर्फ छोटू जो बिहार का रहने वाला शूटर वह एक साल पूर्व हत्या की घटना में शामिल था।

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में आज सुबह भोर में हत्या आरोपी फरार 50000 इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उस दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार जिले में बरदह थाना क्षेत्र के सुनहरा गांव के निवासी चन्देलाल यादव ने थाने पर लिखित तहरीर दिया गया था कि 8 फरवरी 2024 को उसके बड़े पिता के लड़के रणविजय यादव जो अपने बुलेट मोटरसाइकिल से मार्टिनगंज बाजार से सब्जी लेकर घर की तरफ आ रहे थे कि नरेन्द्र सिंह के ईंट भट्ठा के बगल में लालचन्द राजभर की विल्डिंग मैटेरियल की दुकान के सामने पहुँचे ही थे, जहाँ पहले से पूर्व योजना के तहत पुरानी रंजिश वश हत्या करने के इरादे से गाँव के ही महेन्द्र यादव, वीरेन्द्र यादव, फुर्ती लाल यादव, सुरेश यादव, रामगनी यादव व छोटेलाल यादव सभी निवासीगण ग्राम सोनहरा थाना बरदह द्वारा वादी के भाई रणविजय यादव की गाड़ी रोककर असलहों से उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग किया गया, जिससे रणविजय की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। मृतक के परिजन का आरोप यह भी रहा कि उसे पूर्ण विश्वास है कि वादी के भाई की हत्या इसी गांव की शर्मीला ने साजिश रचकर करवाई है। जिसके आधार पर स्थानीय थाने पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि पुलिस की विवेचना में 13 फरवरी 2024 को अभियुक्तों महेन्द्र यादव, विरेन्द्र यादव, फुर्तीलाल यादव, सुरेश यादव, रामगनी यादव व छोटेलाल यादव समस्त निवासीगण ग्राम सोनहरा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। घटना में प्रयुक्त तमंचा के बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त हरेन्द्र यादव, संजय यादव, दीपचन्द्र निषाद उर्फ दीपू उर्फ सिपाही, राजेन्द्र यादव निवासी सोहौली थाना बरदह व अभियुक्ता शर्मिला पत्नी स्व. अनिल निवासी ग्राम सोनहरा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा चुका है। अभियुक्त आशीष निवासी बिहार जो घटना में एक शूटर का काम किया था जो फरार चल रहा है, जिसके ऊपर पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा 50,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। आज वांछित अभियुक्त आशीष उर्फ छोटू निवासी विक्रमगंज धनगाई थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास प्रांत बिहार को पुलिस मुठभेड के दौरान कोदहरा चौराहे से कुछ दूरी पर सुबह पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस, हुंडई कार, 2 मोबाइल व 1200 रुपया नगद बरामद किया गया है।

आज का राशिफल 5 मार्च 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के