,

IND VS ENGLAND: चौथे टी-20 में भारत ने 15 रनों से जीता मुकाबला, लगातार 17वीं सीरीज़ जीती

- Advertisement -
Ad imageAd image
IND VS ENGLAND: India won the match by 15 runs in the fourth T-20, won the 17th consecutive series.

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 19.4 ओवर में सिर्फ 166 रन ही बना सका। इस तरह टीम इंडिया ने 15 रनों से यह मुकाबला जीत लिया और सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की ओर से रवि बिश्नोई और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए।

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को बेन डकेट और फिल सॉल्ट ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। भारत को छठे ओवर में पहली सफलता मिली। बेन डकेट 19 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट 21 गेंद में 23 रन ही बना सके। अक्षर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। कप्तान जोस बटलर दो रन ही बना सके। लियाम लिविंगस्टोन ने 9 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने बेथल के साथ पांचवें के लिए 19 गेंद में 34 रन की साझेदारी की। ब्रूक 26 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए। सुंदर ने ब्रूक और फिर कार्स को आउट किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ही ओवर में तीन झटके लगे। साकिब महमूद ने संजू सैमसन (1) और तिलक वर्मा (0) को आउट किया। साकिब ने ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया। तिलक के बाद सूर्यकुमार भी खाता नहीं खोल सके। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 19 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने 26 गेंद में 30 रन बनाए। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 30 गेंद में 53 रन की धमाकेदार पारी खेली। हार्दिक और शिवम के बीच छठे विकेट के लिए 45 गेंद में 87 रन की साझेदारी हुई। शिवम दूबे आखिरी गेंद पर 34 गेंद में 53 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

सूर्यकुमार यादव की टीम ने कोलकाता और चेन्नई में पहले दो मैच जीते थे। हालांकि इंग्लैंड ने तीसरे मैच में जीत दर्ज की। पुणे में खेले गए मैच को जीतकर भारत ने 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

टीमें:

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस