,

विदिशा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संजय सिंह को किया गिरफ्तार

देहात थाने में विक्रम अहिरवार से ₹3500 लेते रंगे हाथ लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।

विदिशा : देहात थाने में एएसआई पद पर कार्यरत संजय सिंह चौहान द्वारा विक्रम अहिरवार। से रिश्वत लेते भोपाल लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। मामला यह है कि विक्रम अहिरवार डाबर निवासी पर 10 जनवरी को लूट और मारपीट का मुकदमा कायम हुआ था। जिसकी विवेचना सहायक उप निरीक्षक संजय चौहान द्वारा सिविल लाइन थाना में की जा रही थी। विक्रम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया था इसके बाद 16 तारीख को विक्रम जेल से छूटकर वापस आया।इसके बाद सब इंस्पेक्टर संजय चौहान लगातार विक्रम अहिरवार से ₹10000 की मांग कर रहा था की कोर्ट में चालान पेश कर देंगे। परेशान होकर विक्रम ने पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर भोपाल लोकायुक्त के समक्ष शिकायत की। शिकायत का सत्यापन करवाया गया शिकायत सही पाए जाने पर एक टीम इंस्पेक्टर रजनी तिवारी के नेतृत्व में गठित की गई। इसके बाद सिविल लाइन थाना में ए एस आई को ₹3500 लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पहले भी ए एस आई संजय सिंह चौहान पर कई मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।
वहीं फरियादी विक्रम अहिरवार का कहना है कि इन्होंने मेरे पर चोरी का केस लगाया था और कहते थे कि तू गुंडागर्दी करता है। और एएसआई ने गांजा रखने की बात कही वहीं फरियादी का कहना है कि दीपक जाटव की गाड़ी गिरवी रखी थी उसने मेरी चोरी की रिपोर्ट डाल दी इसके बाद मेरे पास लूट की कार्रवाई हुई और टीआई साहब मेरे घर आए पेश होने की बात कही।वहीं विक्रम 12:00 बजे थाने में पेश हुआ। इसके बाद इन्होंने झूठी चोरी की और लूट की रिपोर्ट लिखी। जबकि मैं रिपोर्ट डालने आता हूं तो ना तो रिपोर्ट लिखी जाती और ना ही कोई कार्रवाई की जाती। इसके बाद विक्रम द्वारा लोकायुक्त भोपाल को शिकायत की सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई और आज 3500 रुपए लेते लोकायुक्त टीम ने धर दबोचा।

रैपर रफ्तार ने की दूसरी शादी….यह भी पढ़े

आज का राशिफल: जानें 14 फरवरी 2025 का दैनिक भविष्यफल

22 मार्च 2025 राशिफल: ग्रहों की चाल से जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रखना होगा सावधानी

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. रायपुर के आसमान में आज…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…