,

फराह खान शानदार और दिल से जुड़ी इंसान: हिना खान

- Advertisement -
Ad imageAd image

हाल ही में कैंसर से जूझ रही अभिनेत्री हिना खान ने फिल्म निर्माता-निर्देशक फराह खान के घर खास समय बिताया। हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की झलक साझा की। फराह ने अपने घर पर हिना को निमंत्रण दिया, जहां दोनों ने स्वादिष्ट कश्मीरी व्यंजनों के साथ-साथ हंसी-मजाक और गपशप का आनंद लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, फराह खान शानदार और पूरी तरह दिल से जुड़ी इंसान हैं। उनके साथ नदरू और यखनी पुलाव का स्वाद अद्भुत था। इस खास मौके पर फराह के लिए व्यंजनों की रेसिपी साझा करने वाले शेफ विकास खन्ना और विकास बरार को धन्यवाद देते हुए हिना ने लिखा, आपकी बनाई रेसिपी मेरे लिए बेहद खास थी। इसे साझा करने के लिए रणवीर और विकास का आभार। हिना ने यखनी पुलाव और नदरू डिश के बारे में भी बताया। यखनी पुलाव एक पारंपरिक कश्मीरी डिश है, जो चावल, चिकन और मसालों से बनाई जाती है। वहीं, नदरू, जो कमल के तने से तैयार होती है, फाइबर, विटामिन्स, आयरन और पोटेशियम से भरपूर होती है और इसे बेहद पौष्टिक माना जाता है। फराह के घर पर बिताए पलों को याद करते हुए हिना ने लिखा, हमने खूब मस्ती की, दिल को छू लेने वाले और प्रेरणादायक अनुभव साझा किए और जिंदगी के कई पहलुओं पर बात की। यह दिन मेरे लिए बहुत खास था। फराह के खूबसूरत घर में बिताए इन पलों को हमेशा याद रखूंगी। इस दौरान हिना ऑरेंज हाई नेक टॉप और बर्न ऑरेंज स्कर्ट में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 10 तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह फराह के साथ पोज देती, खाने का आनंद लेती और मुस्कुराती दिखीं।

आज का राशिफल: जानें 14 फरवरी 2025 का दैनिक भविष्यफल

22 मार्च 2025 राशिफल: ग्रहों की चाल से जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रखना होगा सावधानी

सोनभद्र का शाहरुख़: एक युवक ने 9 बार किया विवाह, लाखों का लोन लेकर गायब!

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की