मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान में ऐतिहासिक टेम्पल्स और कैसल का किया भ्रमण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के चौथे दिन क्योटो में ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को समझने और मध्यप्रदेश के साथ संभावित सहयोग के नए अवसरों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से प्रसिद्ध निजो-जो कैसल, शेंजुशेंगेन्डो और टोजी टेम्पल का भ्रमण कर दर्शन किये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्योटो स्थित निजो-जो कैसल का अवलोकन किया, जो जापान की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला का प्रतीक है। उन्होंने इस दौरान जापान की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उसके प्रबंधन से जुड़े पहलुओं को भी जाना। इसके साथ ही, उन्होंने शेंजुशेंगेन्डो मंदिर में दर्शन किए, जो अपनी अनूठी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान और मध्यप्रदेश के बीच सांस्कृतिक और औद्योगिक संबंध पहले से ही सुदृढ़ हैं इन्हें और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए आयाम तलाशे जा रहे हैं, जिससे पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान की ऐतिहासिक संरचनाओं और उनके संरक्षण के अनुभव से सीखकर मध्यप्रदेश के पर्यटन और धरोहर स्थलों के विकास में नवाचार लाया जा सकता है। उन्होंने इस दौरे को प्रदेश के विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संर्वधन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जापान से निवेश और सांस्कृतिक साझेदारी का नया अध्याय….यह भी पढ़े

सोनभद्र का शाहरुख़: एक युवक ने 9 बार किया विवाह, लाखों का लोन लेकर गायब!

Power Outage Mahasamund: महासमुंद में बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, 40 घंटे से अंधेरे में डूबा माधोपाली गांव

Power Outage Mahasamund: महासमुंद जिले में मानसून पूर्व बिजली विभाग की तैयारियों

Political Criticism Chhattisgarh: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान, रमन सिंह की नाराजगी पर किया कटाक्ष

Political Criticism Chhattisgarh: रायपुर से ब्रेकिंग खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ

Jamwant Project Failure: भालुओं की सुरक्षा-संवर्धन योजना में बड़ा झटका, भीषण गर्मी में मादा भालू की मौत

Jamwant Project Failure: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर

आईपीएल के बाद Team India का जून शेड्यूल तय, अफगानिस्तान और आयरलैंड से होगी टक्कर

Team India: आईपीएल 2026 के रोमांचक समापन के बाद अब भारतीय क्रिकेट

RCB ने IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, विक्ट्री परेड पर सस्पेंस बरकरार

RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास

Mumbai में घंटों बिजली गुल रहने पर भड़कीं रूपाली गांगुली, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

Mumbai: टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने मुंबई में लंबे

Ambikapur Tehsildar Protest: पूरे प्रदेश में तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर

Ambikapur Tehsildar Protest: अम्बिकापुर में 27 मई को विधायक रामकुमार टोप्पो और

Supreme Court को मिले 5 नए न्यायाधीश, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी हुई नियुक्ति अधिसूचना

Supreme Court: देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था सुप्रीम कोर्ट में पांच नए