,

कुरान का कई बार अपमान करने वाले सलवान की गोली मारकर हत्या

- Advertisement -
Ad imageAd image
Salwan, who insulted the Quran many times, was shot dead with his head separated from his body.

स्वीडन में साल 2023 में बार-बार कुरान जलाने वाले व्यक्ति सलवान मोमिका की आखिकार हत्या हो गई। कई बार कयास लगाए गए थे कि सलवान की जान को खतरा है। हाल ही में सलवान की गोली मारकर हत्या की जाने की पुष्टि हुई है। दरअसल सलवान ने कई बार कुरान जलाने का प्रयास किया था। जिस कारण मुस्लिम समाज में सलवान को लेकर काफी आक्रोशित था। स्वीडिश मीडिया ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि, पुलिस ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने कहा कि एक दिन पहले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सलवान मोमिका को उस वक्त गोली मारी गई, जब स्टॉकहोम की एक अदालत गुरुवार को यह फैसला सुनाने वाली थी, कि ‘क्या सलवान मोमिका ने कुरान जलाकर जातीय घृणा भड़काया था या नहीं’।


कोर्ट ने सलवान मोमिका की हत्या के बाद अब फैसला 3 फरवरी तक के लिए टाल दिया है। कोर्ट का कहना है कि, ‘चूंकी सलवान मोमिका की मृत्यु हो गई है, इसलिए फैसला सुनाने के लिए अब ज्यादा समय की जरूरत है।’ पुलिस ने एक बयान में कहा है, कि उन्हें सोडरटालजे शहर में गोलीबारी की सूचना मिली थी, जहां मोमिका रहता था।


कुरान का करता था बार बार अपमान
सलवान मोमिका ने साल 2023 में कुरान का बार बार सार्वजनिक अपमान किया था, जिसने इस्लामिक देशों में गुस्सा भड़का दिया था। वहीं, इस घटना ने मध्य पूर्व के देशों के साथ स्वीडन के संबंधों को खराब कर दिया। वहीं स्वीडिश प्रॉसीक्यूटर्स ने मोमिका और एक और अन्य व्यक्ति सलवान नजीम पर ‘किसी जातीय या राष्ट्रीय समूह के विरुद्ध घृणा अपराध’ का आरोप लगाया था। अभियोक्ताओं ने कहा, कि दोनों व्यक्तियों ने चार मौकों पर कुरान को जलाया और मुसलमानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की, जिसमें स्टॉकहोम मस्जिद के बाहर की घटना भी शामिल है।


वरिष्ठ प्रॉसीक्यूटर अन्ना हंकियो ने अल जजीरा से कहा, कि ‘दोनों व्यक्तियों पर इन चार मौकों पर मुसलमानों का अपमान करने के इरादे से बयान देने और कुरान का अपमान करने के लिए अभियोग चलाया जा रहा है।’


मोमिका का कहना था, कि वह एक संस्था के रूप में इस्लाम के खिलाफ विरोध करना चाहते थे और उन्होंने इस पवित्र पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने का भी आह्वान किया था। स्वीडन की प्रवासन एजेंसी ने उनके निवास आवेदन में गलत जानकारी के कारण उन्हें निर्वासित करने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में कहा, कि इराक में उनकी हत्या की जा सकती है, इसलिए उन्हें निर्वासित नहीं किया गया।


जून 2023 में ईद के दिन, सलवान मोमिका ने स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के बाहर कुरान की एक प्रति पर पैर रखा और बाद में उसमें आग लगा दी थी। इस घटना ने इस्लामिक देशों में गुस्सा भर दिया था। मोमिका के शुरुआती जिंदगी के बारे में काफी कम जानकारी है, लेकिन कुछ तस्वीरें और वीडियो में उसे इराक में मिलिशिया नेता के रूप में काम करता दिखाया गया है। पहले के एक वीडियो में, उसने खुद को एक ईसाई मिलिशिया का प्रमुख बताया था। फ्रांस24 की रिपोर्ट के मुताबिक, उसका समूह इमाम अली ब्रिगेड का हिस्सा था, जो 2014 में बनाया गया एक संगठन है।

इमाम अली ब्रिगेड पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स के तहत काम करता है, जो समूहों का एक नेटवर्क है, जिनमें से कुछ को इस्लामिक स्टेट से लड़ने के लिए इराकी सेना के साथ काम करता है।

22 मार्च को कर्नाटक बंद का ऐलान! जानें क्यों गुस्से में हैं कन्नड़ संगठन?

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की