,

Digital Education: लखनऊ से 25 लाख युवाओं को टैबलेट वितरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत, सीएम योगी ने बताई योजना की पृष्ठभूमि

Digital Education

Digital Education उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने योजना की शुरुआत और इसके पीछे की परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी।

स्वामी विवेकानंद के नाम पर 25 दिसंबर 2021 को शुरू हुआ अभियान

Digital Education मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरकार ने भारत के आध्यात्मिक युवा प्रतीक स्वामी विवेकानंद के नाम पर 25 दिसंबर 2021 को इस अभियान की शुरुआत की थी। उस समय पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में थी और कोविड प्रोटोकॉल के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षाएं प्रभावित हो रही थीं।

दो करोड़ युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन देने का लक्ष्य

Digital Education सीएम योगी ने बताया कि कोरोना काल के दौरान सरकार ने तय किया था कि प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई जारी रखने में मदद देना था।

पहले चरण में 60 लाख विद्यार्थियों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री के अनुसार, अभियान के पहले चरण में 60 लाख छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण में 25 लाख विद्यार्थियों तक डिजिटल डिवाइस पहुंचाने का अभियान लखनऊ से शुरू किया गया है।

Read this: Lokayukta Raid: वन विभाग के SDO के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…