रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी
Madhupur Cub Bulbul Festival मधुपुर शहर के 52 बीघा स्थित रेलवे ट्रेनिंग पार्क में 52वें कब-बुलबुल उत्सव का शुभारंभ आसनसोल रेल मंडल के एडीआरएम देबब्रत चटर्जी ने किया। तीन दिवसीय इस उत्सव में आसनसोल, लिलुआ, हावड़ा, सियालदह, कचरापारा, जमालपुर और चितरंजन सहित विभिन्न क्षेत्रों से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चे शामिल हुए।
बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Madhupur Cub Bulbul Festival उत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने समारोह को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
एडीआरएम ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
Madhupur Cub Bulbul Festival मुख्य अतिथि एडीआरएम देबब्रत चटर्जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उत्सव के शुभारंभ के साथ ही बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चे अपनी प्रतिभा और गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे।


