Report: Santosh Saravgee
Dabra Mandi Tax Collection डबरा कृषि उपज मंडी ने मंडी टैक्स वसूली के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। अक्टूबर माह में मंडी ने 8 करोड़ 52 लाख रुपये से अधिक का शुल्क वसूल किया है। इस उपलब्धि के साथ डबरा मंडी प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है।
पिछले साल की तुलना में 74 प्रतिशत बढ़ी उपज की आवक
Dabra Mandi Tax Collection अक्टूबर माह के दौरान डबरा मंडी में 16 लाख 50 हजार क्विंटल से अधिक कृषि उपज की आवक दर्ज की गई। यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 74 प्रतिशत अधिक है। वहीं, मंडी टैक्स वसूली में भी 255 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अधिकारियों के प्रयासों से मिली उपलब्धि
Dabra Mandi Tax Collection मंडी में उपज की आवक और टैक्स वसूली में हुई इस बढ़ोतरी का श्रेय भारसाधक अधिकारी नवकिरण कौर के सतत प्रयासों और मंडी सचिव संतोष कुमार गौड़ के सफल प्रबंधन को दिया गया है। मंडी प्रबंधन के प्रयासों से अक्टूबर माह में यह उपलब्धि हासिल हुई है।


