,

Madhupur Traffic Police: मधुपुर में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के काटे चालान

Madhupur Traffic Police

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Madhupur Traffic Police देवघर जिला यातायात पुलिस और जिला परिवहन विभाग की टीम ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए मधुपुर में विशेष जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में सीताराम डालमियां रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप यह कार्रवाई की गई।

दोपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच

Madhupur Traffic Police अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई। पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।

अचानक जांच से वाहन चालकों में हड़कंप

Madhupur Traffic Police अचानक शुरू हुए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक पुलिस की जांच से बचने के लिए इधर-उधर जाते नजर आए। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की।

मौके पर देवघर सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, मधुपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Read this: Durg में सूदखोरी का बड़ा मामला, 50 हजार के कर्ज पर लाखों की मांग का आरोप; दो महिलाएं गिरफ्तार

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. रायपुर के आसमान में आज…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…