,

Tamil Nadu Govt Jobs Age Relaxation: तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की उम्र सीमा में 5 साल की छूट, CM विजय ने जारी किया आदेश

Tamil Nadu Govt Jobs Age Relaxation

BY: Yoganand Shrivastva

Tamil Nadu Govt Jobs Age Relaxation तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सरकारी नौकरियों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य की सरकारी भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट देने का आदेश जारी किया है। सरकार के मुताबिक, यह निर्देश अगले पांच साल तक प्रभावी रहेगा।

तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की। इसमें बताया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों की मांग पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने यह फैसला लिया है। आयु सीमा में मिलने वाली यह छूट पहले से लागू अन्य आयु संबंधी रियायतों के अतिरिक्त होगी।

ग्रुप-1 की नौकरियों में अब इतनी होगी आयु सीमा

Tamil Nadu Govt Jobs Age Relaxation सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु में ग्रुप-1 की सरकारी नौकरियों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा अभी 32 वर्ष है, जिसे बढ़ाकर 37 वर्ष कर दिया गया है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 37 से बढ़ाकर 42 वर्ष हो जाएगी।

दिव्यांग सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए वर्तमान आयु सीमा 42 वर्ष है, जो अब 47 वर्ष होगी। इसी तरह दिव्यांग आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 47 से बढ़ाकर 52 वर्ष कर दी जाएगी।

ग्रुप-2 और 2ए की भर्तियों में भी मिलेगी छूट

Tamil Nadu Govt Jobs Age Relaxation ग्रुप-2 और ग्रुप-2ए की सरकारी नौकरियों के लिए भी आयु सीमा में बदलाव किया गया है। वर्तमान में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, जिसे बढ़ाकर 35 वर्ष कर दिया गया है।

दिव्यांग सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 40 से बढ़ाकर 45 वर्ष की जाएगी। वहीं, इन पदों पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फिलहाल अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

पांच साल तक लागू रहेगा आदेश

Tamil Nadu Govt Jobs Age Relaxation तमिलनाडु सरकार के मुताबिक, आयु सीमा में पांच साल की यह छूट पांच साल तक लागू रहेगी। सरकार ने अलग-अलग श्रेणियों और भर्ती समूहों के लिए मौजूदा आयु सीमा के आधार पर छूट का प्रावधान किया है। इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में शामिल होने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो निर्धारित आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

Read this: Durg में सूदखोरी का बड़ा मामला, 50 हजार के कर्ज पर लाखों की मांग का आरोप; दो महिलाएं गिरफ्तार

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. रायपुर के आसमान में आज…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…