,

Gorakhpur Karwa Chauth Firing: करवा चौथ की पूजा के बीच चली गोली, महिला की नाक में लगी; गोरखपुर में मचा हड़कंप

Gorakhpur Karwa Chauth Firing

Report: Arun kumar

Gorakhpur Karwa Chauth Firing रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोहल्ले में करवा चौथ की पूजा के दौरान अचानक गोली लगने से 45 वर्षीय महिला घायल हो गईं। महिला अपने घर की छत पर पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा और कथा सुन रही थीं। इसी दौरान गोली उनकी नाक में जा लगी। घटना के बाद पूजा कर रहीं महिलाओं में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

पूजा के दौरान अचानक लगी गोली

Gorakhpur Karwa Chauth Firing जानकारी के मुताबिक, विजया चौहान घर की तीसरी मंजिल की छत पर परिवार की अन्य महिलाओं और किराएदारों के साथ करवा चौथ की पूजा कर रही थीं। इसी दौरान पूरब दिशा की ओर से आई गोली उनकी नाक में लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।

परिजनों ने घायल महिला को संभाला और डायल 112 पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद करीब आधे घंटे बाद परिजन उन्हें लेकर रामगढ़ताल थाने पहुंचे।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

Gorakhpur Karwa Chauth Firing पुलिसकर्मियों ने घायल विजया चौहान को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। रात करीब 10:30 बजे हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी।

छत पर मिली गोली, पुलिस कर रही जांच

Gorakhpur Karwa Chauth Firing घटना के बाद परिजनों ने छत पर मिली एक गोली पुलिस को सौंप दी। एसपी सिटी निमिष पाटील के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में एयरगन से गोली लगने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस दिशा से और किसने चलाई। साथ ही घटना के पीछे की वजह की भी जांच की जा रही है।

आबादी के बीच हुई घटना से सुरक्षा पर सवाल

करवा चौथ जैसे पर्व पर पूजा कर रही महिला को गोली लगने की इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गोली कहां से चली और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Read this: Aaj ka Mausam: 16 राज्यों में भारी बारिश और 80 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, यूपी-बिहार से दिल्ली तक बिगड़ेगा मौसम

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. रायपुर के आसमान में आज…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…