RTO MP Crime मध्य प्रदेश के नीमच जिले से सटे नयागांव आरटीओ चेकपॉइंट (मप्र-राजस्थान बॉर्डर) पर सोमवार शाम अराजकता और बदइंतजामी की एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। सामान्य प्रशासनिक जांच के दौरान नियमों का पालन कराने पर एक ट्रक चालक इस कदर भड़क उठा कि उसने मौके पर जमकर उत्पात मचाया। चालक ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि चेकपॉइंट पर तोड़फोड़ और आगजनी कर राजमार्ग पर यातायात भी पूरी तरह बाधित कर दिया।

पुराना चालान कटने से गुस्साए चालक ने की तोड़फोड़
RTO MP Crime परिवहन विभाग की टीम द्वारा नयागांव चेकपॉइंट पर एक ट्रक (क्रमांक RJ49GA 4785) को रोककर कागजातों की जांच की जा रही थी। इस दौरान जब POS मशीन से वाहन के पुराने लंबित चालान का भुगतान करने को कहा गया, तो चालक का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित चालक ने कर्मचारियों के साथ छीनाझपटी करते हुए POS मशीन छीन ली और उसे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हाइवे पर चक्काजाम और आगजनी से राहगीर परेशान
RTO MP Crime विवाद बढ़ने के बाद स्थिति तब और गंभीर हो गई जब चालक और उसके साथ मौजूद महिला ने अन्य वाहन चालकों को भ्रमित कर नीमच-मऊ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। बात यहीं नहीं रुकी, बल्कि उपद्रव के दौरान बैरियर परिसर में बनी परिवहन विभाग की एक गुमटी को भी आग के हवाले कर दिया गया। इस आगजनी और चक्काजाम के कारण हाइवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे दूर-दराज से आ-जा रहे यात्रियों और एम्बुलेंस चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए अब प्रशासन आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।


