,

Bhojpur Job Camp: भोजपुर के युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 23 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप

Bhojpur Job Camp

BY: Yoganand shrivastva

Bhojpur Job Camp भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय भोजपुर की ओर से 23 सितंबर 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में निजी क्षेत्र की हेलो मोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी विभिन्न पदों पर भर्ती करेगी।

यह जॉब कैंप जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर, कृषि भवन, आरा में आयोजित होगा। कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 42 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

Bhojpur Job Camp जॉब कैंप में 16 पद वोकेशनल टीचर, 3 पद वोकेशनल ट्रेनर/मास्टर ट्रेनर और 23 पद कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर/आईसीटी इंस्ट्रक्टर के लिए निर्धारित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया योग्यता और पात्रता के आधार पर मौके पर ही पूरी की जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन

Bhojpur Job Camp कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, वोकेशनल टीचर और कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 14,326 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं, वोकेशनल ट्रेनर/मास्टर ट्रेनर पद के लिए 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है।

आयु सीमा और योग्यता

Bhojpur Job Camp इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विभिन्न पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई, कंप्यूटर अथवा अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है। मास्टर ट्रेनर पद के लिए 2 से 5 वर्ष का अनुभव तथा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए कंप्यूटर या आईटी क्षेत्र में 1 से 2 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।

नियोजनालय में पंजीकरण जरूरी

Bhojpur Job Camp जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी रिक्तियां भोजपुर जिले के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई हैं।

जिला नियोजनालय ने पात्र युवाओं से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जॉब कैंप में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Read this: Aaj ka Mausam: मानसून की विदाई से पहले बिगड़ा मौसम, 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट; 75 Kmph तक चलेंगी हवाएं

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में अब तक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 19 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Tatarpur Crime News: तातारपुर में अपराध की साजिश नाकाम, कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर, बिहार। Tatarpur Crime News के तहत तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस

Semicon India 2026: CM मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर कंपनियों से किया संवाद, निवेश पर चर्चा

Semicon India 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली