,

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. यादव सेमिकॉन इंडिया-2026 में होंगे शामिल, निवेशकों से करेंगे वन-टू-वन संवाद

bhopal-cm-dr-mohan-yadav-communicate-with-investors/

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित सेमिकॉन इंडिया-2026 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यशोभूमि, नई दिल्ली में स्थापित मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का भ्रमण कर स्वीडिश एवं जापानी प्रतिनिधिमंडलों के साथ वन-टू-वन संवाद करेंगे। इसमें सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश के अवसरों, प्रौद्योगिकी सहयोग और संभावित साझेदारियों पर चर्चा होगी। संवाद में ऑक्साइड कॉरपोरेशन, स्केल फोटोनिक्स, इम्प्यूट इंक., एक्रिटेक, कैनन, मैकडर्मिड अल्फा, हनव्हा, कैजो और जेनेसेम इंक. सहित कंपनियों एवं संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश सेमिकॉन इंडिया-2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में सहभागिता कर रहा है। मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन, बूथ H3005 में प्रदेश के उभरते सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम, निवेश के अवसरों, औद्योगिक क्षमताओं, प्रतिभा आधार तथा अनुकूल नीतिगत वातावरण को प्रदर्शित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पवेलियन में प्रदेश के उद्योग एवं अकादमिक क्षेत्र के हितधारकों से भी संवाद करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र से पारस सेमीकंडक्टर, एचएलबीएस, कास्टएनएक्स और सिक्योर मीटर्स की सहभागिता है। वहीं अकादमिक एवं अनुसंधान इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व आईआईटी इंदौर, आईआईआईटी ग्वालियर, आईटी डीएवीवी और एसजीएसआईटीएस इंदौर द्वारा किया जा रहा है।

Bhopal: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश और नवाचार के वैश्विक अवसरों का मंच बना सेमिकॉन इंडिया-2026

सेमिकॉन इंडिया-2026 का आयोजन 17 से 19 सितंबर 2026 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में हो रहा है। इसमें सरकारों, वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अग्रणी संस्थानों, निवेशकों, अकादमिक जगत और सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन से जुड़े अन्य हितधारकों की सहभागिता है। मध्यप्रदेश अपनी सहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों को प्रदेश में सेमीकंडक्टर निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, नवाचार एवं संबद्ध क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों से परिचित करा रहा है। राज्य पवेलियन में प्रदेश की औद्योगिक एवं संस्थागत क्षमताओं, निवेश के अवसरों तथा सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया जा रहा है।

Bhopal: नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकी में निवेश की तैयारी

स्टेट पार्टनर के रूप में मध्यप्रदेश की सहभागिता से वैश्विक सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम के विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट एवं बिजनेस-टू-बिजनेस संवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके माध्यम से निवेश, प्रौद्योगिकी साझेदारी, विनिर्माण, अनुसंधान, नवाचार एवं कुशल रोजगार के अवसरों पर संवाद को आगे बढ़ाया जा रहा है। सेमिकॉन इंडिया-2026 में मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन से जुड़े रणनीतिक संवाद को मजबूत करने और नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकी में निवेश के लिए राज्य की तैयारियों को प्रदर्शित कर रहा है।

read also: MP Free Property Registry : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 21 सितंबर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 21 सितंबर

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन मेष से मीन

Kanker NIA Court: 2019 के हत्या-अपहरण मामले में आरोपी को उम्रकैद, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

Kanker NIA Court: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित विशेष NIA

PM Modi Birthday: दुर्ग पुलिस लाइन में सवा लाख दीपों से बनाया भारत का मानचित्र

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन

Tohana Free Eye Checkup Camp: पीएम मोदी के जन्मदिन पर गांव विदाई खेड़ा में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

Tohana Free Eye Checkup Camp: टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

PM Modi Birthday: 21 हजार दीपों से जगमगाया राजिम का त्रिवेणी संगम, हुई महानदी आरती

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: एमसीबी के गंगा सरोवर में जले दीप, पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: अंबिकापुर में जले दीप, पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: कांकेर में लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया आशीर्वाद

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

India vs Afghanistan 3rd T20: वैभव सूर्यवंशी फिर बाहर, भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

India vs Afghanistan 3rd T20 मुकाबला गुरुवार 17 सितंबर को दिल्ली के

Narmadapuram Wanted Accused: 16 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, 1991 के हत्याकांड में था आरोपी

Narmadapuram Wanted Accused के खिलाफ नर्मदापुरम की सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई