BY: Yoganand Shrivastva
Jantar Mantar Protest Case जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले की जांच के लिए गठित हाई-पावर्ड इंक्वायरी कमेटी की संरचना में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कमेटी में बदलाव की मांग को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि कमेटी ने अभी जांच शुरू नहीं की है और उसके खिलाफ पहले से बनी धारणा के आधार पर सवाल उठाना जल्दबाजी होगी।
पेलेट गन से लेकर संपत्ति के नुकसान तक होगी जांच
Jantar Mantar Protest Case सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी को जांच आगे बढ़ाने के लिए कई निर्देश दिए हैं। HPEC सबसे पहले प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल, महिला प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाए जाने और उनके साथ कथित बदसलूकी, हिंसा की घटनाओं तथा दोनों पक्षों की ओर से संपत्ति को हुए नुकसान से जुड़े मामलों की जांच करेगी। कोर्ट ने कहा कि कमेटी का उद्देश्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से न्यायालय की सहायता करना है।
Jantar Mantar Protest Case अदालत ने संवेदनशील और कमजोर गवाहों की सुरक्षा तथा उनकी पहचान गोपनीय रखने का भी निर्देश दिया है। गवाहों के बयान और उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों को गोपनीय रखने की बात कही गई है। इसके लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल बनाने का सुझाव दिया गया है, जिसके माध्यम से गवाह और अन्य संबंधित लोग दस्तावेज व सबूत जमा कर सकेंगे।
दो वरिष्ठ वकील एमिकस क्यूरी नियुक्त, 14 वर्षीय प्रदर्शनकारी को सुरक्षा
Jantar Mantar Protest Case सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. मोनिका गुसैन और सी. सोलोमन, एओआर को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है। वे न्यायालय की सहायता करने के साथ HPEC के प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगे और संबंधित पक्षों के बीच स्वतंत्र मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे। कोर्ट ने कमेटी को जल्द सदस्य सचिव नियुक्त करने और अपनी पहली रिपोर्ट शीघ्र दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।
मामले की एक अन्य याचिका में 14 वर्षीय प्रदर्शनकारी और उसके परिवार को कथित तौर पर मिल रही धमकियों का मुद्दा उठाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को खतरे का आकलन कर लड़की और उसके परिवार को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पुलिस को कथित धमकियों और परेशान करने वालों के खिलाफ जांच करने तथा अगली सुनवाई से पहले स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।


