BY: Yoganand Shrivastva
Umang Kumawat Google Job मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली उमंग कुमावत इन दिनों फिर अपनी कॉर्पोरेट जिंदगी में लौट आई हैं। प्रतियोगिता के टॉप-20 फाइनलिस्ट में शामिल रहीं उमंग ने बेंगलुरु स्थित गूगल कैंपस से अपना एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह ग्लैमर की दुनिया से अलग अपनी रोजमर्रा की नौकरी और ऑफिस रूटीन दिखाती नजर आ रही हैं।
रैंप के बाद लैपटॉप और मीटिंग्स में व्यस्त उमंग
Umang Kumawat Google Job 14 सितंबर को उमंग ने इंस्टाग्राम पर करीब एक मिनट का ‘डे इन माय लाइफ’ वीडियो साझा किया। वीडियो में वह बेंगलुरु के गूगल कैंपस में लैपटॉप, मीटिंग्स और ऑफिस के काम के बीच नजर आती हैं। उमंग बताती हैं कि मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच से लौटने के बाद उनकी दिनचर्या फिर से सामान्य कॉर्पोरेट कामकाज पर आ गई है।
जिम से डेस्क तक ऐसा रहता है दिन
Umang Kumawat Google Job वीडियो के मुताबिक उमंग का दिन सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होता है। तैयार होकर वह लैपटॉप बैग और ईयरबड्स के साथ ऑफिस के लिए निकलती हैं। सुबह 10:30 बजे वह कंपनी के जिम में ट्रेडमिल और स्ट्रेचिंग करती हैं। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे वह काम शुरू करती हैं।
दोपहर 2:10 बजे लंच के दौरान कैफेटेरिया में कई विकल्प होने के बावजूद उमंग वीडियो में नूडल सूप और हरी सब्जियां लेती नजर आती हैं। इसके बाद वह दोबारा काम पर लौटती हैं। शाम करीब 4:30 बजे वह कैंपस के एक शांत लाउंज में बैठकर काम करती हैं और 5:30 बजे कॉफी ब्रेक के बाद घर के लिए निकल जाती हैं।
मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच पर भी दिखा जलवा
Umang Kumawat Google Job 23 अगस्त को जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का राष्ट्रीय फिनाले आयोजित हुआ था। प्रतियोगिता में 52 फाइनलिस्ट शामिल थीं और केरल की कजियाह लिज मेजिया ने विजेता का ताज जीता। उमंग कुमावत ने इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था और टॉप-20 फाइनलिस्ट में जगह बनाई थी।
वीडियो पर लोगों ने पूछे ऑफिस टाइमिंग से जुड़े सवाल
Umang Kumawat Google Job उमंग के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे के भीतर वीडियो को करीब 2 लाख बार देखा गया। कुछ लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ कहा, जबकि कुछ यूजर्स ने गूगल में बताई गई उनकी ऑफिस टाइमिंग को लेकर सवाल किए।
उमंग का मानना है कि जिंदगी में इंसान जो हासिल कर सकता है, उसकी कोई सीमा नहीं है। उनका कहना है कि खुद पर विश्वास होना चाहिए और एक साथ कई चीजों को हासिल करने की कोशिश की जा सकती है।


