,

Jamshedpur News: जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन करेगा भव्य विश्वकर्मा पूजा का आयोजन, 19 सितंबर को शहनाज अख्तर बिखेरेंगी भक्ति रस

Jamshedpur News

Report: Prem Shrivastva

Jamshedpur News जमशेदपुर में विश्वकर्मा पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से मानगो ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य श्री श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग स्थित संगठन कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

17 सितंबर से शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान

Jamshedpur News संगठन के अध्यक्ष जसवीर सिंह और महामंत्री मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह 10 बजे भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा। वहीं शाम 7 बजे से अखंड रामायण पाठ आरंभ होगा, जो 18 सितंबर की शाम तक निरंतर चलेगा।

शहनाज अख्तर की भक्ति प्रस्तुति होगी आकर्षण का केंद्र

Jamshedpur News विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 19 सितंबर को शाम 7 बजे भव्य भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी। इस दौरान उपस्थित भक्तों के बीच भोग का वितरण भी किया जाएगा। संगठन ने शहरवासियों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

20 सितंबर को निकलेगी आकर्षक विसर्जन यात्रा

Jamshedpur News पूजा महोत्सव का समापन 20 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा के साथ होगा। दोपहर 3 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय परिसर से आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद स्वर्णरेखा नदी में विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में संगठन के अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री मनीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, बिट्टू तिवारी, प्रदीप शर्मा, अमित, मनीष ओझा, अभय सिंह, पिंटू यादव, विनीत यादव, मनोज सिंह, संजय सिंह, जसवीर सिंह सोनी, तपस्या सिंह, शंकर दयाल सिंह समेत संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे

Read this: Iran President Sanatan Dharma : ईरान के राष्ट्रपति ने सुना सनातन का संदेश,सतीशाचार्य महाराज के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

बैसाखी के सहारे Zaheer Iqbal, साथ में दिखीं सोनाक्षी; गणपति पंडाल का वीडियो वायरल

Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इन

Israel को 40 हजार भारी बम देगा अमेरिका? ट्रंप प्रशासन ने तैयार किया 2.8 अरब डॉलर का बड़ा हथियार सौदा

Israel: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन इजरायल के लिए करीब 2.8

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में बारिश थमी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ

Seva Sankalp Abhiyan: अंबिकापुर में बीजेपी ने जारी किया रोडमैप, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान अंबिकापुर

Mori Road Accident: मोरी में बड़ा सड़क हादसा, वाहन में सवार 10 लोगों में एक की मौत; 8-9 घायल

Mori Road Accident: खन्यासिणि गांव के पास हुआ सड़क हादसा उत्तराखंड के