,

Sagar जहरीली शराब कांड, सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर

/sagar-cm-dr-mohan-yadav-instructions-on-fake-liquor-case/

Sagar: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस ने सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंट किया। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार ने सागर जिले में हुई दुखद घटना और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस तरह के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने सहित आवश्यक कदम उठाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस टीम ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में ले लिया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी दक्षता सिद्ध की है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर नशा विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।

Sagar: आदतन अपराधी है आरोपी

गौरतलब है कि रवि लखेरा नकली शराब निर्माण और आपूर्ति गिरोह का मुख्य सरगना है। यह गिरोह नकली शराब को असली ब्रांड का रूप देने हेतु फर्जी रैपर, ढक्कन और क्यू आर कोड का प्रयोग कर सागर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खपाता था। उसका पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। ललितपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब फैक्टरी के खुलासे के दौरान आरोपी के खिलाफ 4 मई 2026 को मामला दर्ज किया गया। उससे पूछताछ में सागर के बंडा सहित अन्य क्षेत्रों में भी शराब आपूर्ति के तथ्य प्रकाश में आए थे।

read also: Indian Mother Tongue Festival Bhopal : भारत भवन में 14-15 सितंबर को होगा ‘भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान’, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ; देशभर के पत्रकार-साहित्यकार होंगे शामिल

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…