,

Bhopal: फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

bhopal-sunil-lodhi-hanuman-ansh-singer-cm-mohan-yadav-honor/

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरूवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) उदीयमान युवा बुंदेली गायक सागर निवासी श्री सुनील लोधी ने भेंट की। जन्म से ही दृष्टिबाधित श्री लोधी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “हनुमान अंश” के लिए बुंदेली में गीत गाया है, जो तेजी से लोकप्रिय हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री लोधी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शाबासी देते हुए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा श्रेष्ठ कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर श्री सुनील लोधी और उनके माता पिता का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित युवा गायक श्री लोधी को एक लाख रुपए की सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री लोधी की आंखों की रोशनी लाने के लिए भी आवश्यक सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चूंकि बाल्यकाल से गायन क्षेत्र में लोधी की अभिरूचि है, इस नाते उन्हें संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए भी सहयोग दिया जाएगा। टैलेन्ट सर्च जैसे कार्यक्रम चलाकर ऐसे होनहार गायकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुलाकात के अवसर पर सुनील लोधी के पिता श्री महेन्द्र सिंह लोधी और माता श्रीमती भाग बाई के साथ ही संस्कृति सलाहकार श्री श्रीराम तिवारी, डिजिटल बुंदेली बौछार के श्री सचिन चौधरी और गायक श्री लोधी के मित्रगण उपस्थित थे।

Bhopal: गीत और भजन भी सुनाए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गायक श्री सुनील लोधी ने फिल्म “हनुमान अंश” के लोकप्रिय हुए गीत ” मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई” को तंबूरा बजाते हुए सुनाया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर गाया जाने वाला भजन “जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई” भी गाकर सुनाया।

read also: Sehore Power Transformer Manufacturing Unit : ग्लोबल मार्केट जाएंगे सीहोर में बने ट्रांसफार्मर, सीएम डॉ. यादव 4 सितंबर को रोल-आउट करेंगे नई यूनिट का पहला प्रोडक्ट

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. राधा नहीं, सुदामा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 2

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. राधा नहीं, सुदामा

CM हेमंत सोरेन का बड़ा प्लान, झारखंड के शहरीकृत जिलों में विकसित होंगी सैटलाइट टाउनशिप

CM हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम