,

Guna Independence Day Controversy: स्वतंत्रता दिवस पर गुना के स्कूलों में घमासान, कहीं राजनीतिक विवाद तो कहीं छात्रों का आंदोलन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Guna Independence Day Controversy

Report: Vijay Ahirwar

Guna Independence Day Controversy 15 अगस्त को जहां देशभर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिला, वहीं गुना जिले के कुछ स्कूल अलग-अलग विवादों के कारण चर्चा में रहे। कुंभराज स्थित सांदीपनि विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक बयानबाजी के बाद माहौल गरमा गया। कार्यक्रम में विभिन्न दलों के स्थानीय नेताओं को आमंत्रित किया गया था। मंच से दिए गए भाषण के बाद भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने कार्यक्रम समाप्त कर दिया।

ध्वजारोहण को लेकर सरपंच और प्राचार्य आमने-सामने

Guna Independence Day Controversy दूसरी घटना बमोरी क्षेत्र के चकलोडा गांव से सामने आई। यहां महिला सरपंच गगनदीप कौर और स्कूल प्रबंधन के बीच ध्वजारोहण को लेकर विवाद हो गया। सरपंच का आरोप है कि उन्हें कार्यक्रम में ध्वजारोहण के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनके स्कूल पहुंचने से पहले ही समारोह शुरू कर दिया गया। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सरपंच निर्धारित समय पर नहीं पहुंचीं। दोनों पक्षों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीएम श्री स्कूल में छात्रों ने किया विरोध

Guna Independence Day Controversy तीसरा मामला धरनावदा स्थित पीएम श्री स्कूल का है। यहां छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्कूल में सुविधाओं की कमी, फीस और कुछ अन्य व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का दावा है कि शिकायत करने पर उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है। हालांकि, इन आरोपों पर स्कूल प्राचार्य का पक्ष सामने आना बाकी है।

तीनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर विभाग ने घटनाओं की जांच कराने की बात कही है। जांच के बाद ही विवादों की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

Read this: Panchayat Secretary Corruption: स्थानांतरण के बाद भी लाखों का भुगतान! सचिव पर फर्जी बिलों के जरिए 7 लाख रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,

Bhopal: सीएम डॉ. यादव आज करेंगे श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान-कलश यात्रा का शुभारंभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं

Trump ने फिर की SAVE America Act पास कराने की मांग, भारत के वोटर ID सिस्टम का दिया हवाला

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर देश की चुनाव

NTA में बड़ा बदलाव, 50 से ज्यादा कर्मचारी हटाए गए, 10 अहम पदों पर प्रोफेशनल्स की भर्ती शुरू

NTA: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने अपनी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कई जिलों में भारी बारिश

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में पत्नी

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी