BY
Yoganand Shrivastava
JP Nadda admitted to AIIMS Delhi केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी की शिकायत के बाद नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार उनकी स्वास्थ्य जांच की गई है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
बेचैनी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
JP Nadda admitted to AIIMS Delhi एम्स के अनुसार, 13 अगस्त की शाम जेपी नड्डा को स्वास्थ्य संबंधी असहजता महसूस होने पर अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उनकी विस्तृत जांच की और आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए। इसके बाद उन्हें निगरानी के लिए भर्ती रखा गया।

एंजियोग्राफी समेत कई जांचें हुईं
JP Nadda admitted to AIIMS Delhi अस्पताल प्रशासन ने बताया कि नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी सहित कई महत्वपूर्ण जांचें की गईं। फिलहाल उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी
JP Nadda admitted to AIIMS Delhi एम्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री की हालत स्थिर है। चिकित्सकों ने उन्हें निगरानी में रखा है और आवश्यक उपचार जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



