,

फिल्म प्रोड्यूसर दिल राजू के 8 ठिकानों पर छापे मारे

हैदराबाद: आयकर विभाग ने हैदराबाद में फिल्म प्रोड्यूसर दिल राजू के ऑफिस और घरों समेत उनकी संपत्तियों पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी उनके रिश्तेदारों के घरों समेत आठ अलग-अलग जगहों पर की गई है। दिल राजू, जिनका असली नाम वेलमकुचा वेंकट रमना रेड्डी है। दिल राजू एक तेलुगु फिल्म डिस्ट्रब्यूटर और प्रोड्यूसर हैं। वह श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स नामक एक प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं। बता दें कि हाल ही में उन्हें राज्य सरकार द्वारा तेलंगाना फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। दिल राजू के सभी परिसरों की तलाशी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की 65 टीमें छापे मार रही हैं। जनवरी में दिल राजू ने दो फ़िल्में बनाईं थीं। जहां पैन-इंडिया फिल्म गेम चेंजर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, वहीं उनकी दूसरी रिलीज़, संक्रांतिकी वस्तुन्नम, कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और अच्छी कमाई कर रही है।

इस बार ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी हो सकता है रद्द.…यह भी पढ़े

रेवंथ रेड्डी का दावा: ‘उत्तर हमें दूसरे दर्जे का नागरिक बना देगा’ – आगे क्या होगा?

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…