इस बार ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी हो सकता है रद्द

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग बनी वजह

नई दिल्ली: फिल्म जगत की दुनिया की सबसे बड़ी ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 3 मार्च को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में होने वाली है। हालांकि अब ये सेरेमनी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आज से हुई तबाही के चलते रद्द होने की कगार पर है। रिपोट्र्स की मानें तो एकेडमी की कमेटी इस साल अवॉर्ड सेरेमनी रद्द करने का विचार कर रही है। अगर ये फैसला लिया जाता है तो ऑस्कर के इतिहास में पहली बार सेरेमनी रद्द होगी। हाल ही में आई सन की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया में लगी आग से कई लोगों को नुकसान हुआ है। ऐसे में एकेडमी नहीं चाहती कि समाज में ये मैसेज जाए कि तबाही के बीच एकेडमी सेलिब्रेशन कर रही है। टॉम हैंक्स, एमा स्टोन, मैरिल स्ट्रीप और स्टीवन स्पीलबर्ग के नेतृत्व में बनी ऑफिशियल एकेडमी अवॉर्ड कमेटी सिचुएशन में बारीकी से नजर रख रही है। वहीं दूसरी तरफ हॉलीवुड रिपोर्टर न्यूज के अनुसार, ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी अपनी तय तारीख पर ही होगी। रिपोर्ट में एकेडमी के सीनियर ऑफिसर के हवाले से लिखा गया है कि ऑस्कर 2025 को रद्द किए जाने की खबरें अफवाह हैं। न ही ऐसी कोई कमेटी बनाई गई है, न ही इस पर विचार हो रहा है। हालांकि ऑस्कर नॉमिनेशन की तारीख को बढ़ा दिया गया है, साथ ही ऑस्कर नॉमिनीज की लंच सेरेमनी को रद्द किया गया है। वहीं साइंटिफिक और टेक्नीकल अवॉर्ड भी इस साल नहीं होंगे।

डेब्यू फिल्म आजाद को लेकर सुर्खियों में राशा थडानी…यह भी पढ़े

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन