Report: Arvind Chouhan
Neeraj Rana Arrested ग्वालियर की बिजौली थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाश नीरज उर्फ राज राणा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर गुंडा टैक्स मांगने, मारपीट करने और फायरिंग करने के गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे जुलूस के रूप में घटनास्थल तक लेकर पहुंची, जहां उससे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई।
नीरज राणा ग्वालियर के मुरार क्षेत्र स्थित बड़ागांव गुलाबपुरी का निवासी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Neeraj Rana Arrested प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे से मांगा था गुंडा टैक्स
Neeraj Rana Arrested करीब एक महीने पहले आरोपी और उसके साथियों ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के नाबालिग बेटे को रास्ते में घेरकर कथित तौर पर गुंडा टैक्स की मांग की थी। जब पीड़ित पक्ष ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने मारपीट की और वाहन में तोड़फोड़ भी की।

मामले में नीरज राणा के साथ उसके सहयोगी जुल्मी जाट और धीरज राणा भी शामिल बताए गए थे। पुलिस दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी नीरज राणा की तलाश जारी थी।
Neeraj Rana Arrested 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नीरज राणा और उसके गिरोह के खिलाफ मुरार, बिजौली, चीनौर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में 15 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गिरोह पर मारपीट, धमकी, अवैध वसूली और अन्य गंभीर अपराधों के आरोप हैं।
गिरोह का नाम पहले भी कई चर्चित घटनाओं में सामने आ चुका है। वर्ष 2023 में आरोपी के साथी जुल्मी जाट पर पत्रकार शिवम आर्य को बंधक बनाकर मारपीट करने और गोली मारने का आरोप लगा था। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।



