BY
Yoganand Shrivastava
Narendra Modi IIT Delhi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उनका हल्का-फुल्का और प्रेरणादायक अंदाज देखने को मिला। छात्रों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा, “मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन आपके मन के किसी कोने में कुछ न कुछ जरूर चल रहा होगा।”
Narendra Modi IIT Delhi कैंपस के बाहर की दुनिया अलग, सवाल भी होंगे ‘आउट ऑफ सिलेबस’
Narendra Modi IIT Delhi प्रधानमंत्री ने कहा कि IIT से निकलने के बाद छात्रों के सामने नए अवसरों के साथ नई चुनौतियां भी आएंगी। उन्होंने कहा कि कैंपस की दुनिया और वास्तविक जीवन की दुनिया में काफी अंतर होता है। कैंपस के बाहर मिलने वाले कई सवाल ऐसे होंगे जो ‘आउट ऑफ सिलेबस’ लग सकते हैं, लेकिन इन्हीं चुनौतियों से सीखकर आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा कि हर छात्र अपने भविष्य को लेकर अलग-अलग सपने संजोए हुए है। कोई पहली नौकरी और पहली सैलरी का इंतजार कर रहा है, कोई स्टार्टअप शुरू करने की तैयारी में है, तो कोई आगे की पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं पर ध्यान दे रहा है।
Narendra Modi IIT Delhi शिक्षकों और सहयोगी कर्मचारियों को याद रखने की दी सलाह
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा कि संस्थान छोड़ने से पहले अपने शिक्षकों, मेंटर्स और सहयोगी कर्मचारियों का आभार अवश्य व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि यही लोग छात्रों की सफलता की नींव तैयार करते हैं और जीवनभर उनकी यादों का महत्वपूर्ण हिस्सा बने रहते हैं।

उन्होंने छात्रों से कहा कि भविष्य में जब वे अपने जीवन की उपलब्धियों को देखेंगे, तब IIT का यह सफर और यहां के अनुभव उनकी सबसे मूल्यवान यादों में शामिल होंगे।
Narendra Modi IIT Delhi ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटर सुविधा का भी किया उद्घाटन
दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने IIT दिल्ली के सोनीपत परिसर में स्थापित एआई आधारित हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन भी किया। यह सुविधा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा साइंस, उन्नत कंप्यूटिंग और बहु-विषयक शोध के क्षेत्र में संस्थान की क्षमताओं को नई गति प्रदान करेगी।
समारोह में प्रधानमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मान और स्वर्ण पदक भी प्रदान किए।
Read this: Drug Syndicate Crackdown: नशे के सिंडिकेट को जड़ से खत्म करेंगे : मुख्यमंत्री मोहन यादव



