,

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

Shikohabad Accident

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मक्खनपुर थाना क्षेत्र के मोहिनीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सोपाली सिंह के रूप में हुई है। वह शिकोहाबाद के स्वामी नगर इलाके में एक मकान पर मजदूरी का काम कर रहा था।

Shikohabad Accident ठेकेदार की अनुपस्थिति में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार निर्माण सामग्री लेने बाजार गया हुआ था। इसी दौरान सोपाली सिंह ने ग्राइंडर मशीन चालू करने के लिए मकान की छत पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ने का प्रयास किया। तभी वह पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे मजदूर को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Shikohabad Accident पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस से भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। परिजनों का आरोप है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके चलते उन्हें निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ा। परिजनों ने बताया कि इसके लिए उन्हें करीब 1300 रुपये का भुगतान करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read this: Katihar School Children: कटिहार में स्कूल पहुंचने के लिए जान जोखिम में डाल रहे बच्चे, रेलवे ट्रैक पार कर पढ़ने जाने को मजबूर

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…