,

Katihar School Children: कटिहार में स्कूल पहुंचने के लिए जान जोखिम में डाल रहे बच्चे, रेलवे ट्रैक पार कर पढ़ने जाने को मजबूर

Katihar School Children

संवाददाता: मनोज कुमार

Katihar School Children कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड की रौतारा पंचायत में बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। पंचायत के पूर्वी हिस्से में प्राथमिक विद्यालय नहीं होने के कारण सैकड़ों बच्चे प्रतिदिन रेलवे ट्रैक पार कर रौतारा माध्यमिक विद्यालय पहुंचते हैं। हालात ऐसे हैं कि कई बार स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होने पर बच्चे उसके नीचे से गुजरकर दूसरी ओर जाते हैं, जिससे हर दिन बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

Katihar School Children फुट ओवरब्रिज होने के बावजूद नहीं मिल रही सुविधा

स्थानीय लोगों का कहना है कि रौतारा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज तो मौजूद है, लेकिन उससे जुड़ने वाला रास्ता सुविधाजनक नहीं है। वहीं रेलवे फाटक भी काफी दूरी पर स्थित है। समय बचाने और आसानी के कारण बच्चे व ग्रामीण सीधे रेलवे पटरी पार करना ही बेहतर विकल्प समझते हैं। पंचायत के मंडल टोला, भूमिहीन कॉलोनी, साह टोला, बरकत चौक, याकूब टोला, आदिवासी टोला, हाजी टोला, शेख टोला, पासवान टोला, बंगाली ब्राह्मण टोला, मतपोखर और धनगामा जैसे इलाकों की बड़ी आबादी इस समस्या से प्रभावित है।

Katihar School Children ग्रामीणों ने उठाई स्कूल और सुरक्षित रास्ते की मांग

स्थानीय निवासी मोहम्मद नसीरुद्दीन और आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायत की बड़ी आबादी रेलवे लाइन के पूर्वी हिस्से में रहती है, जबकि विद्यालय दूसरी ओर है। छात्राओं नाजिया परवीन और सायना परवीन ने बताया कि कई बार मालगाड़ी खड़ी होने पर उन्हें ट्रेन के नीचे से गुजरना पड़ता है, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्वी क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की जाए और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Read this: Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…