,

Roshan Kumar Arrested: नवगछिया का 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार

Roshan Kumar Arrested

Roshan Kumar Arrested नवगछिया जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल और 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी रोशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या, लूट और अन्य गंभीर मामलों में वांछित रोशन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी, जो लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

Roshan Kumar Arrested भवानीपुर में किराए के मकान से हुई गिरफ्तारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित जेपी कॉलेज के पास एक किराए के मकान में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके कमरे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

Roshan Kumar Arrested हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार रोशन कुमार के खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध गोपालपुर और कटिहार के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। बरामद हथियार के संबंध में भवानीपुर थाना में नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read this: CM Mohan Yadav : शिकायतों की समीक्षा, त्वरित एवं प्रभावी निराकरण ,निवेश, रोजगार, औद्योगिक विकास पर होगा मंथन

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…