प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Pappu Yadav Sanatan : दिल्ली, सनातन का अपमान की, सिर काटने पर इनाम की, बात सांसद पप्पू यादव पर हमले की, और हमला करने वालों की। बात संसद परिसर में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के नाट्य प्रदर्शन की और सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख रूपये के इनाम की। आज दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल मच गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हो गई। सांसद ने एक शख्स पर चाकू लेकर मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।दरअसल संसद भवन परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी से जुड़े प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश में जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन हुए।

Pappu Yadav Sanatan : सनातन का अपमान, सिर काटने पर इनाम
लखनऊ, वाराणसी और मथुरा सहित कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुए और पुलिस में मामले भी दर्ज किए गए। लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन ने पप्पू यादव के लिए एक सांकेतिक शव यात्रा निकाली। राहुल और अखिलेश के मास्क पहने लोगों पर चप्पलें फेंकी गईं। संगठन ने ये भी ऐलान किया है कि जो कोई भी पप्पू यादव का सिर काटकर लाएगा, उसे 51 लाख का इनाम दिया जाएगा। राहुल गांधी और अखिलेश यादव को सनातन-विरोधी बताया गया। सनातन रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय ने चेतावनी देते हुए कहा, कि पप्पू यादव के पापों का घड़ा भर चुका है और अब उन्हें सजा मिलेगी। कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी सनातन-विरोधी हैं।

Pappu Yadav Sanatan : चढ़ावे की चोरी का ड्रामा, सनातन पर हंगामा
अब भगवा वस्त्रों में प्रदर्शन, सनातन धर्म व प्रतीकों के अपमान से सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत हैं। और आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर राजनीतिक बवाल। तो वहीं पप्पू यादव की सफाई ये कि सनातन धर्म, भगवा या आस्था के खिलाफ नहीं हैं। उनका विरोध केवल उन तथाकथित ‘चंदा चोरों’ के खिलाफ है जो धर्म की आड़ में आम जनता की भावनाओं और चढ़ावे के नाम पर हेराफेरी करते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि पप्पू यादव का ये प्रदर्शन क्या सनातन का अपमान था, और इस पर सियासत और सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख का इनाम देने का ऐलान करना कितना सही।

Pappu Yadav Sanatan : आस्था पर सवाल, संसद से सड़क तक बवाल
संसद परिसर में साधु का भेष, भगवा कपड़ों में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…और राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष का नाट्य रूपांतरण… जिसके बाद अब सनातन के अपमान पर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। दरअसल शुक्रवार को पप्पू यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को लेकर संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, पुजारी के भेष में दान पेटी लेकर पहुंचे और राहुल गांधी से दान लिया।सपा सांसद अवधेश प्रसाद सहित कई विपक्षी सांसदों ने ‘चोरी करते पकड़े जाने’ का नाटक करते हुए प्रतीकात्मक रूप से पप्पू यादव की पिटाई की। लेकिन यह विवाद अब संसद से निकलकर सड़कों तक पहुंच गया है।
शनिवार को लखनऊ में ‘सनातन रक्षा संगठन’ के बैनर तले सांसद पप्पू यादव के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और जमकर नारेबाजी की। बात यही खत्म नहीं हुई, सनातन रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पप्पू यादव पर तीखा हमला बोला। ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति पप्पू यादव का सिर काटकर लाएगा, उसे 51 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। अनुरोध राय ने कहा कि भगवा कोई राजनीतिक वेशभूषा नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और सनातन परंपरा का प्रतीक है।
Pappu Yadav Sanatan : सांसद पप्पू यादव पर हमला, किसकी साजिश ?
अनुरोध राय ने इस पूरे विवाद के लिए विपक्षी नेताओं को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में पप्पू यादव ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के इशारे पर ही यह प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ये लोग हमेशा सनातन का मजाक उड़ाते हैं। इनका राम मंदिर के मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि ये इस मुद्दे की आड़ में केवल हिंदू धर्म का अपमान करना चाहते हैं।
इस मुद्दे पर साधु संतों ने भी सांसद पप्पू यादव के साथ ही विपक्षी नेताओं को जमकर घेरा है। भगवा वस्त्र पहनकर इस तरह का प्रदर्शन को सनातन परंपरा और साधु-संतों का घोर अपमान बताया। कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से करोड़ों सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
इससे पहले, वाराणसी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, एसपी सांसद अवधेश प्रसाद और बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। लेकिन अपने खिलाफ मामले दर्ज होने और धमकियों के बीच, सांसद पप्पू यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और सनातन किसी एक संगठन की बपौती नहीं है। चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मुकदमों का कोई डर नहीं है और वे राम मंदिर से जुड़े करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर के पैसे की सुरक्षा की मांग उठाते रहेंगे।
अब सांसद पप्पू यादव पर सनातन के अपमान का आरोप है और पप्पू यादव का पलटवार भी। तो वहीं राजनीतिक बयानबाजी भी जमकर हो रही है
बहरहाल अब सनातन का अपमान है, और सिर काटने के इनाम पर सियासी घमासान। देश की राजनीति में राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मुद्दा अब भगवा, धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल और सनातन को लेकर दिए बयानों ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। ऐसे में देखना होगा कि सनातन पर छिड़ा ये विवाद ठंडा पड़ेगा या आगे और तूल पकड़ेगा।
ये भी जानिए : Nasha Mukt Yuva : ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प, एक संदेश, एक संकल्प, नशे से दूरी है जरूरी



