,

Platelet Donation: आगाज़ संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 11 दिन में दूसरी बार किया प्लेटलेट्स दान

Platelet Donation

Report: Prem Shrivastva

Platelet Donation सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए 11 दिनों के भीतर दूसरी बार प्लेटलेट्स दान किया। टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती एक गंभीर मरीज को प्लेटलेट्स की तत्काल आवश्यकता होने पर उन्होंने बिना विलंब रक्तदान केंद्र पहुंचकर अपना 30वां प्लेटलेट्स डोनेशन पूरा किया।

Platelet Donation आपातकालीन जरूरत पर आगे आए इंद्रजीत सिंह

मरीज की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलते ही इंद्रजीत सिंह ने तत्काल रक्तदान केंद्र पहुंचकर प्लेटलेट्स दान किए। उनके इस योगदान से जरूरतमंद मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिली।मानवीय सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इंद्रजीत सिंह लगातार रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के माध्यम से लोगों की सहायता करते रहे हैं।

Platelet Donation 30वीं बार किया प्लेटलेट्स डोनेट

इंद्रजीत सिंह अब तक कुल 2 बार रक्तदान और 28 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। इस नवीनतम दान के साथ उन्होंने कुल 30वीं बार प्लेटलेट्स डोनेट करने का महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया है।उनकी यह पहल समाज में स्वैच्छिक रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है।

Platelet Donation युवाओं से की नियमित दान की अपील

इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह ने युवाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान या प्लेटलेट्स दान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान और प्लेटलेट्स दान कर मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए।

इस दौरान आगाज़ संस्था के परमिंदर सिंह गोल्डी और सतपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

Read this: MP Higher Education Modernization : उच्च शिक्षा का आधुनिकीकरण, तकनीक आधारित शिक्षा हुई गुणवत्तापूर्ण

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…