,

Chitrakoot Tourism Development: चित्रकूट में पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, 84 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं की हुई समीक्षा

Chitrakoot Tourism Development

Report: Ratan patel

Chitrakoot Tourism Development भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृत मंत्री जयवीर सिंह ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में चित्रकूट धाम मंडल में चल रही और प्रस्तावित पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Chitrakoot Tourism Development: 84 करोड़ रुपये से अधिक की 31 परियोजनाओं पर मंथन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 84 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 31 पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें पर्यटन विभाग की 27 परियोजनाएं शामिल हैं। परियोजनाओं में चित्रकूट की 15, बांदा की 6, हमीरपुर की 3 और महोबा की 3 योजनाएं शामिल हैं।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों का विकास, पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देना है।

Chitrakoot Tourism Development: समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचे का निर्माण नहीं है, बल्कि संबंधित स्थलों की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को संरक्षित रखते हुए पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना भी है।

उन्होंने एक करोड़ रुपये तक की सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को नवंबर माह तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

Chitrakoot Tourism Development: चित्रकूट को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी

बैठक के दौरान बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल ने चित्रकूट के विभिन्न स्थलों के विकास संबंधी प्रस्ताव रखे। उन्होंने बेड़ी पुलिया से शंख चौक तक पर्यटन विकास कार्य, रामघाट पर कथा स्थल, परानू बाबा आश्रम, तुलसी घाट पर आरती स्थल, मानिकपुर स्थित लैना बाबा मंदिर, माता मंदिर तथा बोड़ी पोखरी में हाईमास्ट लाइट और वाल्मीकि चौराहा विकसित करने का अनुरोध किया।

इस पर पर्यटन मंत्री ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को इन परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से चित्रकूट को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने में बड़ी मदद मिलेगी।

Read this: Major news from Guna: गुना में महिला से दरिंदगी की कोशिश: लूटपाट के बाद जंगल में ले जाकर बर्बरता, आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के