CG: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-july-25/

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेंं..

1. चलती ट्रेन से कटकर एरिया मैनेजर की मौत

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में एरिया मैनेजर की चलती ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, वे पहले लोकल ट्रेन में थे, लेकिन सुपरफास्ट ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे हादसे का शिकार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है और मामले की जांच की जा रही है।

2. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने और तेज बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

3. रेप केस के आरोपी से जेल में ही पीड़िता ने की शादी

जगदलपुर सेंट्रल जेल में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां जिस युवक पर युवती ने रेप का केस दर्ज कराया था, उसी से उसने शादी कर ली। जेल परिसर में मंडप सजाया गया और दोनों ने सात फेरे लिए। इस दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने कन्यादान की रस्म निभाई। यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

4. गाना गाते समय प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक, मौत

बिलासपुर स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गाना गा रहे एक प्रोफेसर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

5. पत्नी की हत्या करने वाला पूर्व सरपंच गिरफ्तार

दंतेवाड़ा पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद से परेशान होकर उसने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी से पूछताछ जारी है।

6. बिलासपुर में मलेरिया की दस्तक, चार मरीज मिले पॉजिटिव

बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में मलेरिया के चार मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इलाके में 34 लोग बुखार से पीड़ित बताए गए हैं। कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

7. 22 साल पुराने रेलवे टिकट दलाली केस का आरोपी दुबई से लौटा

करीब 22 साल से फरार रेलवे टिकट दलाली मामले का आरोपी दुबई से भारत लौट आया और उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी दुबई में ड्राइवर का काम कर रहा था। पुलिस अब पुराने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

8. रायपुर में एमबीए छात्र से आधी रात एक्सप्रेस-वे पर लूट

राजधानी रायपुर में आधी रात एक्सप्रेस-वे पर एमबीए छात्र के साथ लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने डंडे से हमला कर युवक को घायल किया और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

9. नारायणपुर में NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

नीट पेपर लीक मामले के विरोध में नारायणपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। घटना के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल रहा।

10. कांग्रेस का 18 घंटे बाद धरना समाप्त, पुलिस ने दिया आश्वासन

रायपुर में कांग्रेस का धरना करीब 18 घंटे बाद समाप्त हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर एफआईआर दर्ज करने का पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया है। आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेस ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: TOP 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरेंं... 1. भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों

Gen- Z को लेकर मोहन भागवत की सलाह, कहा- संवाद से ही बनेगा मजबूत समाज

Gen- Z: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने समाज,

MP: TOP 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरेंं... 1. भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों

Sasaram News: सासाराम में BSAP जवान की गोली लगने से मौत, पुलिस बैरक में हुई घटना

Report: Avinash Shrivastva Sasaram News बिहार के रोहतास जिले के करबंदिया थाना

Political Crisis Bangladesh: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का हवाला

Political Crisis Bangladesh बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने निर्धारित कार्यकाल

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल में बड़ा हादसा: टाटा सूमो पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Himachal Pradesh Accident हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में पांगी-उदयपुर सड़क मार्ग

Balrampur Elephant Movement: बलरामपुर में छह हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Balrampur Elephant Movement: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में

Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा अपडेट, जानिए कब हो सकती है टक्कर

Asian Games 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया

फैंस को बड़ा झटका! ‘Ramayana’ का ट्रेलर 24 जुलाई को नहीं होगा रिलीज, सामने आई वजह

Ramayana: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को

Jantar Mantar हिंसा में ACP पर हमला, BJP नेता ने वीडियो किया शेयर

Jantar Mantar: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान

UNSC में भारत ने PoK का उठाया मुद्दा; कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक बार फिर भारत ने

Trump ने सऊदी अरब के सामने रखी नई शर्त, न्यूक्लियर डील के लिए इजरायल से रिश्ते सामान्य करना होगा जरूरी

Trump: अमेरिका और सऊदी अरब के बीच प्रस्तावित सिविलियन न्यूक्लियर प्रोग्राम समझौते