Panchang 25 July 2026 : 25 जुलाई 2026 का पंचांग: देवशयनी एकादशी से शुरू होगा चातुर्मास, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय

- Advertisement -
Ad imageAd image
25 जुलाई 2026 का पंचांग: देवशयनी एकादशी, चातुर्मास, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Panchang 25 July 2026 : 25 जुलाई 2026, शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी (हरिशयनी) एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसी पावन तिथि से चातुर्मास का शुभारंभ भी होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीहरि विष्णु इस दिन क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और अगले चार महीनों तक विश्राम करते हैं। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों को शुभ नहीं माना जाता।

यदि आप शनिवार के दिन व्रत, पूजा या किसी शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो यहां जानिए 25 जुलाई 2026 का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang 25 July 2026

Panchang 25 July 2026 : 25 जुलाई 2026 का पंचांग

दिन: शनिवार
पक्ष: शुक्ल पक्ष
माह: आषाढ़
तिथि: एकादशी प्रातः 11:35 बजे तक, इसके बाद द्वादशी प्रारंभ
योग: ब्रह्म योग रात्रि 9:09 बजे तक
नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र अगले दिन सुबह 7:35 बजे तक
विशेष पर्व: देवशयनी (हरिशयनी) एकादशी व्रत एवं चातुर्मास का आरंभ
देवशयनी एकादशी से शुरू होगा चातुर्मास

धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत होती है, जो चार महीनों तक चलता है। इस अवधि में श्रावण, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक मास शामिल होते हैं। चातुर्मास के दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और अन्य शुभ संस्कार सामान्यतः नहीं किए जाते। इसका समापन देवउठनी एकादशी पर होता है, जब भगवान विष्णु पुनः जागृत होते हैं।

Panchang 25 July 2026 : 25 जुलाई 2026 के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:45 बजे से 5:29 बजे तक
प्रातः संध्या: सुबह 5:07 बजे से 6:13 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:19 बजे से 1:11 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:56 बजे से 3:48 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:17 बजे से 7:39 बजे तक
25 जुलाई 2026 के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: सुबह 9:29 बजे से 11:07 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 2:23 बजे से 4:01 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 6:13 बजे से 7:51 बजे तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 6:13 बजे से 7:05 बजे तक
वर्ज्य काल: सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक
गण्डमूल: पूरे दिन
भद्रा: सुबह 6:13 बजे से 11:34 बजे तक
बाण (रोग): सुबह 8:52 बजे से पूरी रात तक

Panchang 25 July 2026 : प्रमुख शहरों में राहुकाल

दिल्ली: सुबह 9:03 बजे से 10:45 बजे तक
मुंबई: सुबह 9:29 बजे से 11:07 बजे तक
चंडीगढ़: सुबह 9:03 बजे से 10:46 बजे तक
लखनऊ: सुबह 8:50 बजे से 10:31 बजे तक
भोपाल: सुबह 9:07 बजे से 10:47 बजे तक
कोलकाता: सुबह 8:24 बजे से 10:03 बजे तक
अहमदाबाद: सुबह 9:26 बजे से 11:06 बजे तक
चेन्नई: सुबह 9:04 बजे से 10:40 बजे तक
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: सुबह 5:27 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:17 बजे

Panchang 25 July 2026 : धार्मिक महत्व

देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तथा सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। चातुर्मास के आरंभ के साथ ही साधु-संत एक स्थान पर रहकर साधना और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। श्रद्धालुओं के लिए भी यह समय जप, तप, दान और भक्ति का विशेष काल माना जाता है।

नोट: आज का पंचांग वरिष्ठ ज्योतिशाचार्य द्वारा बताई गई जानकारी पंचांग पर आधारित है।

Sasaram News: सासाराम में BSAP जवान की गोली लगने से मौत, पुलिस बैरक में हुई घटना

Report: Avinash Shrivastva Sasaram News बिहार के रोहतास जिले के करबंदिया थाना

Political Crisis Bangladesh: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का हवाला

Political Crisis Bangladesh बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने निर्धारित कार्यकाल

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल में बड़ा हादसा: टाटा सूमो पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Himachal Pradesh Accident हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में पांगी-उदयपुर सड़क मार्ग

Balrampur Elephant Movement: बलरामपुर में छह हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Balrampur Elephant Movement: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में

Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा अपडेट, जानिए कब हो सकती है टक्कर

Asian Games 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया

फैंस को बड़ा झटका! ‘Ramayana’ का ट्रेलर 24 जुलाई को नहीं होगा रिलीज, सामने आई वजह

Ramayana: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को

Jantar Mantar हिंसा में ACP पर हमला, BJP नेता ने वीडियो किया शेयर

Jantar Mantar: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान

UNSC में भारत ने PoK का उठाया मुद्दा; कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक बार फिर भारत ने

Trump ने सऊदी अरब के सामने रखी नई शर्त, न्यूक्लियर डील के लिए इजरायल से रिश्ते सामान्य करना होगा जरूरी

Trump: अमेरिका और सऊदी अरब के बीच प्रस्तावित सिविलियन न्यूक्लियर प्रोग्राम समझौते

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में कांग्रेस का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मुंबई रूट पर भारी

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए