,

Janata Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, कहा- हर शिकायत का होगा प्रभावी समाधान

Janata Darshan

Report: Arun kumar

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना।

Janata Darshan लोगों को दिया भरोसा, हर समस्या पर होगी कार्रवाई

जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Janata Darshan अपराध और जमीन कब्जे के मामलों पर सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध, भूमि कब्जा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी शिकायतों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Janata Darshan गंभीर मरीजों को आर्थिक सहायता का भरोसा

इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का उपचार नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल का इस्टीमेट प्राप्त होते ही पात्र मरीजों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाए।

Janata Darshan बच्चों को चॉकलेट, गोशाला में की गोसेवा

जनता दर्शन के दौरान पहुंचे बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचकर गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गोवंश को नाम लेकर पुकारा, जिस पर कई गायें और नंदी उनके पास पहुंच गए। उन्होंने अपने हाथों से गुड़ खिलाया और गोशाला कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Read this: Sandipani Vidyalaya MP : ज्ञान, कौशल, चरित्र निर्माण पर समान फोकस

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…