,

ACB Bribery Trap: सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की ट्रैप कार्रवाई में हुए गिरफ्तार

ACB Bribery Trap

ACB Bribery Trap: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डभरा कॉलेज मोड़ के पास की गई, जहां आरोपी शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ले रहा था।

ACB Bribery Trap: जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में अटैच फार्मासिस्ट गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी से शिकायत की थी कि प्रभारी सिविल सर्जन उनके पे-डेटा को सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

ACB Bribery Trap: पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में मांगी थी रिश्वत, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी बिलासपुर ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को अपने अस्थायी निवास, डभरा बुलाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की राशि आरोपी को सौंपी, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ACB Bribery Trap: डभरा कॉलेज मोड़ के पास एसीबी बिलासपुर ने रंगे हाथों पकड़ा, फार्मासिस्ट की शिकायत पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान एसीबी ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसीबी अधिकारियों द्वारा मामले की आगे की जांच भी जारी है।

read also: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक