,

Ambikapur Place of Safety Escape: अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से 3 अपचारी बालक फरार, रोशनदान की ग्रिल तोड़कर हुए फरार

Ambikapur Place of Safety Escape

Ambikapur Place of Safety Escape: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से तीन अपचारी बालक रविवार सुबह फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों ने बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर सेंटर से भागने में सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, सुबह योगा सत्र शुरू होने से पहले तीनों अपचारी बालक बाथरूम गए थे। इसी दौरान उन्होंने रोशनदान की ग्रिल तोड़ी और वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सेंटर प्रबंधन और पुलिस में हड़कंप मच गया। फरार बालकों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं।

Ambikapur Place of Safety Escape: योगा से पहले बाथरूम पहुंचे तीनों बालक सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर भागे, पुलिस ने शुरू की तलाश

बताया गया है कि प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर में 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के उन अपचारी बालकों को रखा जाता है, जो जघन्य अपराधों के मामलों में निरुद्ध हैं। ऐसे में तीनों के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Ambikapur Place of Safety Escape: कुछ दिन पहले बाल संप्रेषण गृह से 13 अपचारी बालकों के फरार होने के बाद फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इसी क्षेत्र के पास स्थित बाल संप्रेषण गृह से 13 अपचारी बालकों के फरार होने की घटना सामने आई थी। लगातार दूसरी बार हुई इस तरह की घटना के बाद संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ फरार बालकों की तलाश में जुटी हुई है।

read also: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक