Uttar Pradesh Development: बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uttar Pradesh Development

संवाददाता: सुरेश भाटी

Uttar Pradesh Development उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर दौरे के दौरान जिले को 574 करोड़ रुपये से अधिक की 57 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। शिकारपुर स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता सामग्री भी वितरित की।

Uttar Pradesh Development 574 करोड़ की परियोजनाएं, लाभार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र और सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्रों की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और 27 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम में लाभार्थियों को लैपटॉप, आयुष्मान कार्ड, छात्रवृत्ति, टूल किट, सब्सिडी, चेक, थर्मल प्रिंटर और अन्य सहायता सामग्री भी प्रदान की गई।

Uttar Pradesh Development जेवर एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेसवे और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मंजूरी मिल चुकी है, जिससे बुलंदशहर को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जेवर क्षेत्र भविष्य में इंटरनेशनल फिल्म सिटी, आईटी पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। साथ ही बुलंदशहर के लिए रिंग रोड और लिंक एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं भी विकास को नई गति देंगी।

Uttar Pradesh Development विपक्ष पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था को बताया बेहतर

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की पहचान दंगों, अपराध और अव्यवस्था से होती थी। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों के मुआवजे में वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार किसानों, युवाओं और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Read this: Vikram-1 Launch: भारत ने रचा नया अंतरिक्ष इतिहास, सफलतापूर्वक ऑर्बिट में पहुंचा पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’

Sheikhpura News: बरबीघा विद्युत एसडीओ का कथित शराब पीते वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News बिहार के शेखपुरा जिले में विद्युत विभाग

Suspicious Death: सुपौल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, धान के खेत में मिला शव

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर Suspicious Death बिहार के सुपौल जिले में एक