CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से अनुशासन, धैर्य और मर्यादा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी भी प्रकार का हंगामा या अनुशासनहीनता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ऐसी घटनाओं का विरोधी तत्व कांवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines ‘राम की मर्यादा और शिव की समरसता को अपनाएं’

शामली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी कांवड़ संघों और श्रद्धालुओं को भगवान राम की मर्यादा, भगवान कृष्ण की प्रेरणा और भगवान शिव की समरसता को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन और संयम का भी प्रतीक है।

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines हुड़दंग से यात्रा की छवि को नुकसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी अनुशासनहीन घटना को विरोधी लोग रिकॉर्ड कर यात्रा की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि सरकार कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव व्यवस्था कर रही है, इसलिए सभी को अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines 581 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में 581 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कुल 2,452 करोड़ रुपये की 255 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी गई। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास और जनकल्याण को नई गति देंगी।

Read this: Japan Haunted Houses : जापान में ‘भूतिया’ घर खरीदने की मची होड़, महंगाई ने बदल दी लोगों की सोच

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में