Japan Haunted Houses : जापान में इन दिनों रियल एस्टेट बाजार में एक अनोखा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जिन घरों को कभी लोग अशुभ या ‘भूतिया’ मानकर खरीदने से बचते थे, अब उन्हीं घरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है बढ़ती महंगाई और महंगी होती प्रॉपर्टी। लोग अब अंधविश्वास से ज्यादा अपनी जेब और बजट को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Japan Haunted Houses : क्या होते हैं ‘जिको बुकेन’ घर?
जापान में ऐसे घरों को ‘जिको बुकेन (Jiko Bukken)’ कहा जाता है, जहां कभी हत्या, आत्महत्या या किसी असामान्य परिस्थिति में मौत हुई हो। जापानी संस्कृति में इन घरों को अशुभ माना जाता है, इसलिए पहले इनकी खरीद-बिक्री काफी मुश्किल होती थी।
Japan Haunted Houses : महंगाई ने बदली लोगों की सोच
टोक्यो समेत जापान के कई बड़े शहरों में घरों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में मध्यम वर्ग के लोगों के लिए घर खरीदना चुनौती बन गया है। इसी कारण अब लोग कम कीमत वाले जिको बुकेन घरों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ये प्रॉपर्टी सामान्य बाजार कीमत से 20 से 50 प्रतिशत तक सस्ती मिल जाती है, जिससे खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ी है।
Japan Haunted Houses : डर नहीं, अब बजट है सबसे बड़ी प्राथमिकता
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब अधिकांश खरीदार इन घरों को अंधविश्वास की बजाय एक बेहतर निवेश अवसर के रूप में देख रहे हैं। कम कीमत में बड़े और अच्छी लोकेशन वाले घर मिलने के कारण युवा परिवार और निवेशक भी इन प्रॉपर्टीज को खरीद रहे हैं।

Japan Haunted Houses : कॉमेडियन ने बदली लोगों की मानसिकता
जापान के कॉमेडियन तानीशी मात्सुबारा को इस बदलती सोच का बड़ा कारण माना जाता है। उन्होंने वर्षों तक ऐसे कथित ‘हॉन्टेड’ घरों में रहकर लोगों को यह संदेश दिया कि इन घरों में रहने से किसी प्रकार का अलौकिक खतरा नहीं होता। उनके अनुभवों ने लोगों के मन से डर कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Japan Haunted Houses : रियल एस्टेट बाजार में नया ट्रेंड
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती महंगाई और सीमित बजट के कारण आने वाले समय में जिको बुकेन जैसी प्रॉपर्टीज की मांग और बढ़ सकती है। कई खरीदार इन्हें कम कीमत में खरीदकर बाद में किराये पर देने या निवेश के तौर पर भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
read more : Cycling Benefits : साइकिलिंग करने से शरीर के किस हिस्से को सबसे ज्यादा फायदा होता है? जानिए एक्सपर्ट की राय

