,

BRICS सम्मेलन में मेहमानों को डिनर पार्टी, राज्यसभा जीत पर बोले CM डॉ यादव- कांग्रेस करे आत्ममूल्यांकन

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/brics-dinner-party-cm-dr-yadav-attack-congress/

BRICS: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 जून को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल कृषि मंत्रियों, विदेशी प्रतिनिधियों और अतिथियों से मुलाकात की। उन्होंने अतिथियों का देश के दिल मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इन्दौर में स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी के सम्मान में रात्रि भोज भी दिया। भोज के दौरान अतिथियों के स्वागत के साथ मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और पर्यटन वैभव को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दूसरी ओर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने तीनों राज्यसभा सीटें जीतने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इस जीत के बहाने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

BRICS

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित प्रस्तुतियों ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा से प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। रात्रि भोज-सांस्कृतिक आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट उपस्थित थे।

BRICS: अत्यंत महत्वपूर्ण सम्मेलन

BRICS

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मध्यप्रदेश शासन की ओर से हमने ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने आए कृषि मंत्री एवं अन्य प्रतिनिधियों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम वैश्विक संबंधों को मजबूत करते हुए एक-दूसरे की क्षमताओं का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे समय में, जब हमने इस वर्ष को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने का संकल्प लिया है, कृषि मंत्रियों और विशेषज्ञों का यह महत्वपूर्ण सम्मेलन अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

BRICS: साझेदारी को सशक्त बनाना लक्ष्य

BRICS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री करेंगे। हम भारत की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के मार्गदर्शन में सभी सहभागी देशों के साथ सहयोग और समन्वय को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। हम पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं और इसी भावना के साथ साझेदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करते रहेंगे।

BRICS: कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि राज्यसभा की तीनों की तीनों सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीती थीं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। लोकतंत्र में जनता का भरोसा सरकार पर होता है तो परिस्थितियां अनुकूल होती हैं। कांग्रेस में अंदरूनी कलह रही है। मैं उम्मीद करूंगा कि कांग्रेस अपना आत्म-मूल्यांकन करेगी।

READ ALSO: Jan Kalyan Shivir : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुरखी विधानसभा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा समाधान

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)