,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-june-11/

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

1. गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने गुना, सीहोर सहित सात जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की चेतावनी जारी की है। भोपाल और इंदौर में भी बारिश के आसार हैं।

2. राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन भरेंगे तरुण और रजनीश

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार तरुण और रजनीश शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायकों की बैठक बुलाई गई है। राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को मतदान होगा।

3. विजयवर्गीय के बयान से सियासत गरमाई

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता रजनीश ने भावुक होकर कहा कि उन्हें पार्टी की “अदृश्य आंखों” ने चुना है और मुख्यमंत्री के शब्द उनके लिए प्रेरणा बने।

4. ट्विशा केस में प्रेग्नेंसी विवाद पर CBI का फोकस

बहुचर्चित ट्विशा केस में सीबीआई जांच का दायरा बढ़ गया है। जांच एजेंसी समर्थ और ट्विशा के बीच प्रेग्नेंसी को लेकर हुए विवाद की पड़ताल कर रही है। यह मामला जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बन गया है।

5. MPL में मालवा स्टैलियंस की शानदार जीत

मध्य प्रदेश लीग (MPL) में मालवा स्टैलियंस ने उज्जैन फाल्कन्स को 6 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने 207 रन का लक्ष्य सिर्फ 18.2 ओवर में हासिल कर लिया।

6. नर्मदापुरम में दोमुंहे सांप की तस्करी का खुलासा

नर्मदापुरम में रेड सैंड बोआ (दोमुंहा सांप) की तस्करी करते हुए एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दुर्लभ सांप की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

7. भाजपा तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार उतार सकती है

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति पर चर्चा तेज है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संकेत दिए हैं कि यदि पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारती है तो उसे भी जीत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

8. मुरैना में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला

मुरैना के एक कारोबारी ने हनीट्रैप का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक उसे साइट विजिट के बहाने बुलाया गया, मारपीट की गई और 10 लाख रुपये की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

9. जबलपुर में 450 हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर सवाल

जबलपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के फल अनुसंधान केंद्र में टेंडर छंटाई का था, लेकिन आरोप है कि करीब 450 पेड़ काट दिए गए। मामले में कीमती लकड़ियों के गायब होने की भी शिकायत सामने आई है।

10. इंदौर में आवारा कुत्तों का आतंक

इंदौर के अरविंदो अस्पताल परिसर में एक कुत्ते ने करीब 40 लोगों को काट लिया। घायलों में डॉक्टर, नर्स और मेडिकल छात्र भी शामिल हैं। शहर में प्रतिदिन लगभग 200 डॉग बाइट के मामले सामने आने की जानकारी दी गई है।

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में