Isa Ahmad
Road Accident: खड़ौदा-रवेली मार्ग पर हुआ भीषण हादसा, मौके पर गई एक युवक की जान
Road Accident: जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। पिपरिया थाना क्षेत्र के खड़ौदा और रवेली गांव के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार युवक की अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Road Accident: मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भवन चंदेल (पिता संतोष चंदेल), निवासी ग्राम इमलीभाठा के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।
Road Accident: गंभीर घायल का अस्पताल में उपचार जारी, पुलिस ने शुरू की जांच
Road Accident: दुर्घटना में घायल दूसरे युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
read also: Gold-Silver Price 4June 2026 : सोना और चांदी में उतार चढ़ाव जारी, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्च्युरी भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इस दर्दनाक दुर्घटना ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।





