,

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार टैंकर का कहर, सड़क हादसे में 15 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Road Accident

Road Accident: सद्दू स्कूल के पास हादसा, पानी के टैंकर ने पैदल जा रहे किशोर को कुचला

Road Accident: राजधानी रायपुर में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्दू स्कूल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय एक मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने पैदल जा रहे किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक बालक की पहचान LIG सेक्टर-01 सद्दू निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक टैंकर समेत मौके से फरार हो गया।

Road Accident: CCTV फुटेज में दिखा अज्ञात बाइक सवार, पुलिस जांच में जुटी

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे से पहले एक अज्ञात बाइक सवार नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार ने किसी कारणवश नाबालिग को टैंकर की ओर धक्का दिया हो। हैरानी की बात यह भी रही कि हादसे के बाद वही अज्ञात बाइक सवार सबसे पहले मृतक के शव के पास पहुंचा।

फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार पानी के टैंकर और अज्ञात बाइक सवार की तलाश कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

read also: E-Cycles : सीएम डॉ. यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट के दौर में EV सबसे बेहतर विकल्प

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने