,

Kedarnath Dham : श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने रचे सफलता के नए कीर्तिमान, 8.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image

Kedarnath Dham : आस्था और व्यवस्थाओं के बीच सफल यात्रा संचालन

REPORT : SATYAPAL NEGI

Kedarnath Dham : विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस वर्ष सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्र और 16 किलोमीटर लंबे कठिन पैदल मार्ग के बावजूद प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। भीड़ प्रबंधन और यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहा है, लेकिन सभी टीमें विपरीत परिस्थितियों में भी “अतिथि देवो भवः” की भावना के साथ कार्य कर रही हैं। यात्रा व्यवस्थाओं को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण तरीके से संचालित किया जा रहा है।

Kedarnath Dham : 8.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

Kedarnath Dham

इस वर्ष यात्रा ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक 8 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धाम पहुंच रहे हैं, जिससे यह यात्रा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।

Kedarnath Dham : पैदल मार्ग से लेकर धाम तक बेहतर व्यवस्थाएं

प्रशासन द्वारा पैदल मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक श्रद्धालुओं के लिए रहने, भोजन, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही यात्रा मार्ग और धाम में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रद्धालु इन व्यवस्थाओं की लगातार सराहना कर रहे हैं।

Kedarnath Dham : इंदौर के श्रद्धालु गजेंद्र ठाकुर ने बताया

इंदौर से आए गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने पैदल यात्रा कर धाम तक पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने कहा कि पूरे मार्ग में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त मिली और शौचालय भी साफ-सुथरे थे। धाम में रहने और भोजन की सभी व्यवस्थाएं भी संतोषजनक रहीं।

Kedarnath Dham : उत्तर प्रदेश के सजीव कुमार ने बताया

उत्तर प्रदेश के सामली से आए सजीव कुमार ने कहा कि भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन ने यात्रा को अच्छे तरीके से मैनेज किया है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं करना आसान नहीं होता, लेकिन प्रशासन ने उत्कृष्ट कार्य किया है।

Kedarnath Dham : मुंबई के श्रद्धालु हर्षित ने बताया

मुंबई से आए श्रद्धालु हर्षित ने कहा कि धाम में सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं और प्रशासन की टीमें हर समय श्रद्धालुओं की मदद के लिए तत्पर रहती हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों के व्यवहार की भी सराहना की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा

रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri ने मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, वीडियो पर तारीफ के साथ उठे सवाल

Sunil Lahri: टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार

अमेरिकी हिरासत से Nicolas Maduro की पहली तस्वीरें आईं सामने, ट्रैकसूट में दिखे पूर्व वेनेजुएला राष्ट्रपति

Nicolas Maduro: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अमेरिकी हिरासत के