Bokaro : थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर छात्र के अपहरण का प्रयास; इंजेक्शन लगाने की भी कोशिश, इलाके में दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro बोकारो जिले के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दसवीं कक्षा के एक छात्र को स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने जबरन उठाने की कोशिश की। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई।

Bokaro ट्यूशन से लौटते वक्त हमला

जानकारी के अनुसार, काला पत्थर नगर निगम सोसायटी निवासी संजीव कुमार सिन्हा का पुत्र सर्वज्ञ सिन्हा मंगलवार शाम दारकु नगर से ट्यूशन पढ़कर ऑटो से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह मुफ्फसिल थाना के पास ऑटो से उतरकर अपने घर की ओर बढ़ा, तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो उसके पास आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने उसे जबरन गाड़ी के अंदर खींचने का प्रयास किया।

Bokaro इंजेक्शन लगाने की कोशिश और छात्र की बहादुरी

पीड़ित छात्र सर्वज्ञ ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया था और उसे कोई संदिग्ध इंजेक्शन लगाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन छात्र ने हिम्मत नहीं हारी और उनके चंगुल से छूटकर शोर मचाते हुए घर की ओर भाग निकला। छात्र को भागता देख और शोर सुनकर अपराधी अपनी स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गए।

Bokaro पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल

छात्र के पिता, जो एक वाहन शोरूम में कार्यरत हैं, ने मामले की जानकारी तुरंत 100 नंबर पर दी और थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। थाने के ठीक पीछे स्थित सोसायटी के पास हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है।

Read this: Lucknow गाजियाबाद अग्निकांड: इंदिरापुरम की सोसाइटी में भीषण आग, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश; ‘राहत कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त’

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,