CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। दोपहर 2:30 बजे राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रिजल्ट की औपचारिक घोषणा की। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Board Result 2026: ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें रिजल्ट चेक
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं। होमपेज पर “CGBSE High School Result 2026” या “CGBSE Higher Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
CG Board Result 2026: DigiLocker और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध रिजल्ट
छात्र केवल वेबसाइट ही नहीं, बल्कि DigiLocker और UMANG App के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
CG Board Result 2026: ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल, स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल
बोर्ड द्वारा जारी की गई ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होती है। छात्रों को कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। रिजल्ट चेक करते समय वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और एक से अधिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।
CG Board Result 2026: मंत्री ने छात्रों को दी बधाई
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग का प्रतिबिंब है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
read also: CG Board Result 2026: आज जारी होंगे CG बोर्ड परीक्षा परिणाम





