DELHI ELECTION: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 को मतदान, 8 को नतीजे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The Election Commission of India (ECI) has announced the dates for the Delhi Assembly elections.

देश की राजधानी दिल्ली में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। इसी के साथ दिल्ली में चुनावी शोर सुनाई देना शुरू हो गया है। ऐलान के मुताबिक पांच फरवरी को मतदान और आठ को मतगणना होगी।

क्या है चुनाव कार्यक्रम

आयोग के ऐलान के मुताबिक दिल्ली में वोटिंग 5 फरवरी को होगी। चुनाव का रिज़ल्ट 8 फरवरी को सामने आएगा। इसके साथ ही अधिसूचना 10 जनवरी को जारी की जाएगी।

चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की। उम्मीद जताई कि आने वाले समय में लोकतंत्र मजबूत होता रहेगा। 2024 दुनिया भर में चुनाव का साल रहा। लोकसभा में रिकॉर्ड मतदान हुआ। नया साल दिल्ली के चुनावों से शुरू हो रहा है। कहा कि हमे उम्मीद है दिल्ली दिल से वोट करेगी।  राजीव कुमार ने लोकसभा चुनावों के बाद निर्वाचन आयोग पर उठाए सवालों के जवाब भी दिए। राजीव ने शायराना अंदाज़ में कहा कि, ‘सब सवाल अहमियत रखते हैं, जवाब तो बनता है’।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-

70 सीटों पर चुनाव
कुल 1.55 करोड़ वोटर्स
2.08 लाख- फर्स्ट टाइम वोटर्स

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पोलिंग स्टेशन और अन्य जरूरी जानकारी

दिल्ली में 70 विधानसभा हैं पहली बार अपने वोट का अधिकार करने वाले 2 लाख 8000 वाटर नए जुड़े हैं। दिल्ली में टोटल 13033 पोलिंग स्टेशन हैं। 2697 लोकेशन पर जिसमें से अर्बन 13033 हैं। वेब कास्टिंग 100% हैं। एवरेज वाटर पर पोलिंग स्टेशन 1191 हैं। पीडब्ल्यूडी मैनेज करेगा 70 के 70। विधानसभा महिलाओं को मैनेज करने के लिए 7070 विधानसभा में मॉडल पोलिंग स्टेशन 210 बनाए गए हैं। पोलिंग स्टेशन पर पीने का पानी, टॉयलेट , चाइनीस व्हीलचेयर सुविधाएं मौजूद रहेंगे।

बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव होने हैं। दिल्ली में पारंपरिक रूप से एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होते रहे हैं। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

दिल्ली का ‘दंगल’ : जब दिल्ली वाले कोरोना से जूझ रहे थे, तब इनका फोकस शीश महल बनाने पर था: पीएम मोदी

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता