Isa Ahmad
Fire Incident: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मार्केट में बीती रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक कॉस्मेटिक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मार्केट में स्थित “मां शारदा कॉस्मेटिक” दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान के मालिक नित्यानंद को रात करीब 2 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे।
Fire Incident: देर रात लगी आग में 6-7 लाख का नुकसान, कारणों का अब तक नहीं चला पता
दुकान मालिक नित्यानंद ने बताया कि वे रोज की तरह दुकान बंद कर घर गए थे, लेकिन देर रात आग लगने की खबर मिली। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। इस घटना में करीब 6 से 7 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
Fire Incident: फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
read also: Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।





