Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत का स्वच्छता अभियान शुरू, वार्ड 7 महुलडंगाल से हुई पहल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cleanliness Drive


Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या 7 स्थित महुलडंगाल से की गई, जहां सफाई को लेकर विशेष पहल देखने को मिली।

Cleanliness Drive: इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खनडेत और समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। नालियों का निरीक्षण कर उनकी सफाई करवाई गई, साथ ही कचरा उठाव और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया।

Cleanliness Drive: बरसात से पहले नालियों की सफाई पर विशेष जोर, हर वार्ड में महीने में तीन बार चलेगा अभियान

नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए अब प्रत्येक वार्ड में महीने में तीन बार इस तरह का अभियान चलाया जाएगा। इससे नियमित सफाई सुनिश्चित होगी और क्षेत्र में गंदगी की समस्या कम होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नालियों की साफ-सफाई और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खनडेत ने बताया कि यह अभियान बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के तहत शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत हर वार्ड में जरूरत के अनुसार सफाई, झाड़ू और कचरा उठाने का कार्य किया जाएगा।

Cleanliness Drive: नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने किया निरीक्षण, कचरा उठाव और ब्लीचिंग का छिड़काव

वहीं समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि बैशाख माह के शुभ अवसर पर शुरू किया गया यह अभियान लगातार जारी रहेगा और खासतौर पर बरसात से पहले नालियों की सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी।

read also: Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

नगर पंचायत का दावा है कि इस पहल से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा और लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सकेगा।

Sukma Development: सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार के बड़े कदम

Sukma Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर